फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2 अगस्त को मंगल करेंगे मिथुन राशि में गोचर, इन 5 राशियों को नौकरी-व्यापार में मिलेंगे बड़े मौके

Mon, 27 Jul 2026 01:41 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 27 Jul 2026 01:41 PM IST
सार

Mangal Gochar 2026: 2 अगस्त को मंगल मिथुन राशि में गोचर करेंगे, जो इसमें 18 सितंबर तक रहेंगे। मंगल के गोचर करने से कई राशि वालों पर अच्छा प्रभाव देखने को मिल सकता है। 

विज्ञापन
Mangal Gochar 2026 Mars Will Transit in Gemini People Positive Effects on These 5 Zodiac Signs
मंगल का मिथुन राशि में गोचर - फोटो : अमर उजाला

Mangal Gochar 2026: 02 अगस्त 2026 को मंगल का राशि परिवर्तन होगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को साहस, उत्साह, ऊर्जा, पराक्रम और युद्ध का कारक माना जाता है। इसके अलावा मंगल को सभी ग्रहों में सेनापति का दर्जा प्राप्त है। आपको बता दें कि मंगल अभी वृषभ राशि में हैं और 2 अगस्त को बुध के स्वामित्व वाली राशि मिथुन में प्रवेश करेंगे, जो यहां पर 18 सितंबर तक रहेंगे। मंगल के राशि परिवर्तन करने से देश-दुनिया के साथ-साथ हर एक जातक के जीवन पर भी गहरा प्रभाव देखने को मिलता है। मंगल के राशि परिवर्तन से करियर-कारोबार में वृद्धि के योग बनेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि और कुछ बेहतरीन अवसर प्राप्ति होंगे। आइए जानते हैं मंगल राशि परिवर्तन से सबसे ज्यादा लाभ किन राशियों को मिलेगा। 

Mangal Gochar 2026 Mars Will Transit in Gemini People Positive Effects on These 5 Zodiac Signs
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
02 अगस्त 2026 को जब मंगल मिथुन राशि में गोचर करेंगे तब यह मेष राशि वालों के लिए उनकी कुंडली के तीसरे भाव में होंगे। कुंडली का तीसरा भाव साहस, पराक्रम और संचार का माना जात है। ऐसे में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, कार्यक्षेत्र में बेहतर अवसरों की प्राप्ति होगी। इस दौरान काम के सिलसलि में छोटी-छोटी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। भाग्य का अच्छा साथ मिल सकता है। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। 
Mangal Gochar 2026 Mars Will Transit in Gemini People Positive Effects on These 5 Zodiac Signs
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
02 अगस्त को मंगल का गोचर आपकी राशि से लग्न भाव में होगा जिससे आपकी ऊर्जा, आत्मविश्वास और उत्साह में संचार होगा। आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में बेहतरीन अवसरों की प्राप्ति होगी। सेहत अच्छी रहेगी और लाभ के मौके मिलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mangal Gochar 2026 Mars Will Transit in Gemini People Positive Effects on These 5 Zodiac Signs
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
अगले महीने यानी अगस्त में सिंह राशि वालों के लिए मंगल का गोचर शुभ और लाभकारी रहेगा। यहां मंगल का गोचर आपके लाभ भाव यानी ग्यारहवें भाव में होगा। इससे आपके लिए आय के नए-नए स्त्रोतों में इजाफा होगा। इस दौरान भूमि या मकान खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। प्रभावशाली लोगों से मेल-मुलाकात का सिलसिला जारी होगा। नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान मिल सकते हैं नए-नए मौके।
विज्ञापन
Mangal Gochar 2026 Mars Will Transit in Gemini People Positive Effects on These 5 Zodiac Signs
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
मंगल का मिथुन राशि में गोचर कन्या राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी रहने वाला होगा। आय में जबरदस्त इजाफा होगा। करियर में इस दौरान कोई बड़ा पद मिल सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारियां और साथ ही सम्मान मिल सकता है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। आपके द्वारा किया गया कार्य का अच्छा फल मिल सकता और सेहत अच्छी रहेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed