{"_id":"6a69edddd5ad6da0c00a4c82","slug":"video-amatha-sata-saravara-calna-sa-kasana-ka-rahata-mayasa-lta-kaii-kasana-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी सिटी: सर्वर चलने से किसानों को राहत, मायूस लौटे कई किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी सिटी: सर्वर चलने से किसानों को राहत, मायूस लौटे कई किसान
सर्वर चलने से किसानों को राहत, मायूस लौटे कई किसान
सुबह से डीएपी-यूरिया केंद्रों पर उमड़ी भीड़, लगी लंबी कतार
अमेठी सिटी: खरीफ सीजन में धान की रोपाई अंतिम दौर में पहुंचने के बीच मंगलवार को जिले के खाद केंद्रों पर सुबह से किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही ई-पॉस मशीनों का सर्वर पहले के मुकाबले बेहतर चला, जिससे बड़ी संख्या में किसानों को डीएपी और यूरिया मिल सकी। हालांकि केंद्रों पर लंबी कतारें लगने के कारण कई किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ा और समय समाप्त होने तक खाद न मिलने पर उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा।
जिले की 76 साधन सहकारी समितियों, चार इफको केंद्रों और 31 इफको फ्रेंचाइजी पर सुबह से वितरण शुरू हुआ। गौरीगंज स्थित इफको केंद्र पर किसानों की लंबी लाइन लगी रही। केंद्र पर मिले त्रिलोकपुर गांव निवासी अशोक दूबे ने बताया कि कई दिन से सर्वर नहीं चल रहा है। कहा कि यहां आज मुझे यूरिया मिल गई है। विशुनदासपुर निवासी शिव शरण ने बताया कि तीन दिनों से समितियों का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन खाद नहीं मिल पा रही है। सुबह से लाइन में लगे हैं आज मिलने की उम्मीद है।
गुवावां निवासी मुस्तफा ने बताया कि कई दिनों से लाइन में लग रही है। कई दिनों से लाइन में लग रहे थे आज भी लाइन में लगे हैं। मिलती है या नहीं पता नहीं। माधोपुर में मिले किसानों ने बताया कि आज कई दिनों बाद सर्वर चला है। खाद मिलने की उम्मीद है। इफको सेंटर के प्रभारी विनय कुमार श्रीवास्तव और माधोपुर समिति सचिव संजय द्विवेदी ने बताया कि आज सुबह से सर्वर सही चल रहा है। सहायक सहकारिता ने बताया कि सर्वर सही हो गया है। जिन समिति पर खाद कम हो रही है वहां पर बफर स्टॉक से खाद भेजी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।