{"_id":"6a69eaf043db28686f064915","slug":"video-a-convicted-prisoner-died-in-jail-jail-superintendent-prashant-upadhyay-gave-information-about-the-case-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"जेल में सजायाफ्ता बंदी की मौत, मामले की जानकारी देते जेल अधीक्षक प्रशांत उपाध्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में सजायाफ्ता बंदी की मौत, मामले की जानकारी देते जेल अधीक्षक प्रशांत उपाध्याय
पांच माह से जिला कारागार में निरुद्ध चल रहे सजायाफ्ता बंदी 63 वर्षीय नंदू कुशवाहा निवासी ग्राम डोंगराखुर्द थाना नाराहट की बुधवार की सुबह हालत बिगड़ गई। उसे जेल अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया।
जेल अधीक्षक प्रशांत उपाध्याय ने बताया कि नंदू 1 फरवरी 2026 को एनडीपीएस के मामले में उसे व उसकी पत्नी बरखेरा बाई, पुत्र मिठ्ठू और पुत्रबधू चंदा को 12 साल की सजा होने और 1.20 लाख का अर्थदंड लगाए जाने के बाद जेल में लाया गया था। तभी से वह जेल में निरुद्ध चल रहा था। करीब तीन दिन पूर्व उसे बुखार हुआ तो जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार की सुबह नंदू ने जेल चिकित्सक से पेट में दर्द और सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत की। चिकित्सक ने उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया, इस बीच वह अचेत हो गया। आनन फानन उसे मेडिकल काॅलेज रिफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में उसे मृत घोषित कर दिया। बंदी की मौत होने की सूचना उसके गांव डाेंगराखुर्द में उसके अन्य तीन पुत्रों तक पहुंचा दी गई है। साथ में जेल में निरुद्ध चल रही पत्नी, पुत्र व पुत्रबधू को भी इस बारे में बता दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।