Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Today is the deadline for the Punjab government to respond to the notice from Sri Akal Takht.
{"_id":"6a6989f0b71897c2ae0f9c1c","slug":"video-today-is-the-deadline-for-the-punjab-government-to-respond-to-the-notice-from-sri-akal-takht-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्री अकाल तख्त के नोटिस पर पंजाब सरकार के जवाब देने की अंतिम तारीख आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री अकाल तख्त के नोटिस पर पंजाब सरकार के जवाब देने की अंतिम तारीख आज
श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने कहा है कि पंजाब सरकार को भेजे गए स्पष्टीकरण नोटिस पर जवाब देने की आज अंतिम तारीख है, लेकिन अब तक सरकार या उसके किसी अधिकृत प्रतिनिधि की ओर से कोई औपचारिक जवाब नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के करीब पहुंचने के बावजूद अकाल तख्त साहिब से किसी भी स्तर पर संपर्क नहीं किया गया।
मीडिया से बातचीत में जत्थेदार ने कहा कि जब यह मामला पंजाब विधानसभा में उठा था, तब सदन में मौजूद सिख कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों ने पांच बार हाथ खड़े कर अकाल तख्त साहिब के निर्देशों और प्रस्तावों पर अपनी सहमति जताई थी। उस दौरान उन्होंने आपत्तिजनक बिंदुओं को हटाने और आवश्यक संशोधन करने का भरोसा भी दिया था।
उन्होंने उम्मीद जताई कि एक सिख होने के नाते कोई भी व्यक्ति अकाल तख्त साहिब के समक्ष किए गए अपने वचनों से पीछे नहीं हटेगा। हालांकि, अंतिम समय तक सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आने से अब इस मामले में अगले कदम को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। राजनीतिक और धार्मिक हलकों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या पंजाब सरकार आज शाम तक अपना आधिकारिक रुख स्पष्ट करती है या नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।