{"_id":"6af45e54c7a2e0d4740c4170","slug":"contractual-employees-burned-an-effigy-of-the-government-amritsar-news-c-75-1-spkl1048-101499-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: कच्चे कर्मचारियों ने सरकार का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: कच्चे कर्मचारियों ने सरकार का पुतला फूंका
Wed, 11 Nov 2026 05:53 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Wed, 11 Nov 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तरनतारन। वेयरहाउस कॉरपोरेशन के कच्चे और आउटसोर्स कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार का पुतला फूंका और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। यह प्रदर्शन बैठकों के बार-बार टलने और मांगों पर कार्रवाई न होने के विरोध में किया गया।
एनलिस्टमेंट-आउटसोर्स तालमेल कमेटी पंजाब के बैनर तले हुए इस प्रदर्शन में अमृतसर और तरनतारन जिले के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। तरुण कपूर के अनुसार, कर्मचारी सरकार द्वारा बार-बार बैठकें टालने से नाराज हैं। विभिन्न विभागों के कच्चे कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा के लिए 6 नवंबर 2026 को एक बैठक तय की गई थी। इसमें नियुक्ति पत्र जारी करने सहित अन्य मांगों के समाधान का भरोसा दिया गया था। हालांकि, सरकार ने यह बैठक टाल दी। अब 12 नवंबर की नई तारीख तय की गई है। नेताओं ने कहा कि कर्मचारी वर्षों से विभागों में सेवाएं दे रहे हैं। उन्हें नौकरी की सुरक्षा और उचित वेतन नहीं मिल रहा है। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में सभी कच्चे और आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करना शामिल है। वे समान काम के लिए समान वेतन और 58 वर्ष की उम्र तक नौकरी की सुरक्षा चाहते हैं। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी है कि 12 नवंबर की बैठक में ठोस समाधान नहीं निकला तो संघर्ष तेज होगा। उन्होंने कहा कि 14 नवंबर से धूरी में दिन-रात का धरना शुरू किया जाएगा। इस प्रदर्शन में डाटा एंट्री ऑपरेटर और सुरक्षा गार्ड भी शामिल हुए।