Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
Under the Amar Ujala Foundation program, 'Police as Friends'... Daughters should remain fearless; the police are ready to help 24 hours a day: Ajit Singh.
{"_id":"6a69ea50e05f54a6a90cec76","slug":"video-under-the-amar-ujala-foundation-program-police-as-friends-daughters-should-remain-fearless-the-police-are-ready-to-help-24-hours-a-day-ajit-singh-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन कार्यक्रम के तहत दोस्त पुलिस...बेटियां निर्भीक रहें, पुलिस मदद के लिए 24 घंटे तैयार : अजीत सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फाउंडेशन कार्यक्रम के तहत दोस्त पुलिस...बेटियां निर्भीक रहें, पुलिस मदद के लिए 24 घंटे तैयार : अजीत सिंह
बेरी।
शहर चौकी प्रभारी अजीत सिंह ने कहा कि बेटियां निर्भीक रहें, पुलिस मदद के लिए 24 घंटे तैयार हैं। आज के समय में साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता और सावधानी सबसे जरूरी हैं। बच्चे इंटरनेट का उपयोग सोच-समझकर करें व किसी भी परेशानी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। वह अमर उजाला की तरफ से आयोजित दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत पीएमश्री स्कूल की छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। छात्राओं ने चौकी का निरीक्षण किया और वहां पुलिस के कार्यों को देखा।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया अकाउंट को प्राइवेट रखें और अपनी निजी जानकारी किसी अंजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। उन्होंने बताया कि आपात स्थिति में डायल 112 और साइबर ठगी की शिकायत के लिए 1930 हेल्पलाइन नंबर का उपयोग किया जा सकता हैं। उन्होंने छात्राओं से आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील भी की। एएसआई योगेश कुमार ने भी छात्राओं को यातायात नियमों, साइबर फ्रॉड को लेकर जागरूक किया। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल उर्मिल राठी, पीजीटी फिजिक्स शिक्षिका प्रभा, कांता, प्रयोगशाला सहायक सविता, लेक्चरार चांद, नवदीप मौजूद रहे।
सवाल- रास्ते में छेड़छाड़ या अभद्र व्यवहार होने पर क्या करें।
जवाब- आप घबराएं नहीं, तुरंत डायल 112 नंबर पर कॉल करें। महिला हेल्पलाइन या नजदीकी थाने में शिकायत भी दर्ज कराई जा सकती हैं। आसपास कोई बड़ा व्यक्ति हो तो उससे भी तुरंत सहायता मांगे। ऐसी घटनाओं का विरोध करें।
याचिका, छात्रा
सवाल- फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर परेशान करने पर क्या कदम उठाएं।
जवाब- आप अपनी आईडी प्राइवेट करें। स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें और साइबर हेल्पलाइन 1930 या साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। आज के समय आईटी साक्ष्य प्रमुख माने जाते हैं। हमें खुद भी साइबर फ्रॉड
दिपांशी, छात्रा
सवाल- किसी भी मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कैसे करवाएं।
जवाब- आप अपनी लिखित शिकायत स्थानीय चौकी, थाना या जो आपका एरिया लगता है, वहां दे सकते हैं। हादसा या अन्य घटना पर डायल 112 पर संपर्क किया जा सकता है। हर आने वाली शिकायत को गंभीरता से सुना जाता हैं और पीड़ित की पहचान गोपनीय रखी जाती हैं।
काजल, छात्रा
सवाल- सड़क हादसा हाेने पर सबसे पहले क्या करना चाहिए।
जवाब-घायल को सुरिक्षत स्थान पर ले जाकर एंबुलेंस को तुरंत सूचना दें। इस दौरान प्राथमिक चिकित्सा दे सकते हैं तो वह घायल का दे सकते हैं।
राधिका, छात्रा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।