{"_id":"6a69ea426e06a66b5f027f80","slug":"video-message-on-womens-education-conveyed-to-female-students-during-the-aparajita-campaign-in-charkhi-dadri-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी में अपराजिता अभियान में छात्राओं को महिला शिक्षा का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी में अपराजिता अभियान में छात्राओं को महिला शिक्षा का दिया संदेश
चरखी दादरी। गांव चिड़िया के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अमर उजाला फाउंडेशन के 'अपराजिता' अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व शिक्षक एवं समाजसेवी नत्थूराम ने छात्राओं को महिला शिक्षा, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षित बेटियां परिवार और समाज की प्रगति की आधारशिला होती हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य बबीता कौर ने की। विज्ञान शिक्षिका दीपा और अंग्रेजी अध्यापक हिम्मत सिंह ने भी अपने विचार रखे। कक्षा 11वीं की छात्रा किरण ने मंच संचालन किया। कक्षा छठी से दसवीं तक की 90 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया, जबकि नौ छात्राओं ने कविता और प्रेरक गीत प्रस्तुत किए।
----------
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।