Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Diversion of heavy vehicles, roadways buses will run on diverted routes from August 2, route plan prepared for buses of Bhaisali, Meerut Depot and Sohrab Gate Depot
{"_id":"6a6a3c5e1ad5357e840a0ea7","slug":"video-diversion-of-heavy-vehicles-roadways-buses-will-run-on-diverted-routes-from-august-2-route-plan-prepared-for-buses-of-bhaisali-meerut-depot-and-sohrab-gate-depot-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: भारी वाहनों का हुआ डायवर्जन, दो अगस्त से डायवर्ट रूट पर चलेंगी रोडवेज बसें, भैसाली, मेरठ डिपो और सोहराब गेट डिपो की बसों के लिए तैयार हुआ रूट प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: भारी वाहनों का हुआ डायवर्जन, दो अगस्त से डायवर्ट रूट पर चलेंगी रोडवेज बसें, भैसाली, मेरठ डिपो और सोहराब गेट डिपो की बसों के लिए तैयार हुआ रूट प्लान
मेरठ। अगर आप कांवड़ मेले के दौरान मेरठ से होकर लखनऊ, आगरा समेत विभिन्न शहरों के साथ-साथ दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड आदि प्रदेशों के लिए रोडवेज बसों में यात्रा करने की तैयारी में हैं तो बसों का रूट प्लान जरूर देख लें। कांवड़ियों की सुरक्षा और यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर उप्र परिवहन निगम के अधिकारियों ने रूट डायवर्जन के साथ बसों का नया रूट प्लान तैयार किया है। नए रूट प्लान के अनुसार दो अगस्त से 11 अगस्त मध्य रात्रि 12 बजे तक सभी बसों का संचालन होगा। परिवहन निगम के तीन बस अड्डे हैं लेकिन कांवड़ मेले के दौरान भैसाली, मेरठ डिपो की सभी बसें गढ़ रोड स्थित सोहराब गेट डिपो बस अड्डे से संचालित होंगी। सोहराब गेट डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव कुमार ने बताया कि दो अगस्त से 11 अगस्त की मध्य रात्रि तक के लिए उप्र परिवहन निगम और अनुबंधित बसों का रूट प्लान तैयार किया गया है। यह दो अगस्त से सड़कों पर दिखाई देगा। मेरठ सोहराब गेट डिपो से ही उप्र के विभिन्न शहरों और दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड आदि प्रदेशों के लिए तय रूटों पर ही बसें चलेंगी। रूट प्लान में यात्रियों की सुविधा और कांवड़ियों की सुरक्षा को प्राथमिकता पर लिया गया है। यात्रियों की संख्या के आधार पर बसें उपलब्ध रहेंगी। सभी चालक व परिचालकों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।