Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Mahendragarh/Narnaul News
›
Narnaul emerged as the winner in the Under-19 category and Ateli in the Under-17 category; eight players were selected for archery
{"_id":"6a6addce9feb1158cb0c1360","slug":"video-narnaul-emerged-as-the-winner-in-the-under-19-category-and-ateli-in-the-under-17-category-eight-players-were-selected-for-archery-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंडर- 19 में नारनौल व अंडर- 17 में अटेली रही विजेता, तीरंदाजी में 8 खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर- 19 में नारनौल व अंडर- 17 में अटेली रही विजेता, तीरंदाजी में 8 खिलाड़ियों का चयन
जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में तीरंदाजी, जूडो व वुशु खेल के मुकाबलों का आयोजन किया गया। वहीं मॉडल संस्कृत स्कूल में वॉलीबॉल के मुकाबले आयोजित किए गए। तीरंदाजी कोच विनय कुमार ने बताया कि तीरंदाजी अंडर-19 वर्ग में जतिन पांडे, जतिन, रोहन व पुनीत सैनी और अंडर- 14 वर्ग में उमेश कुमार, लोकेश सैनी, युवराज व यश ने टॉप 4 में जगह बनाई और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। उन्होंने बताया कि उम्मीद है खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले के लिए पदक जीतेंगे।
वहीं वॉलीबॉल अंडर- 19 वर्ग में नारनौल व अटेली की टीमों के बीच फाइनल मैच हुआ। रोमांचक मैच में नारनौल ने 2-1 से जीत दर्ज की। अंडर- 17 में अटेली व नांगल चौधरी की टीम के बीच फाइनल खेला गया, जिसमें अटेली ने 2-0 से जीत दर्ज की। शिक्षा विभाग के एईओ ने बताया कि अधिकतर खेलों में पुरुष वर्ग में मुकाबले हो चुके हैं और 30 जुलाई से महिला वर्ग में मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।