{"_id":"6a6acd420d53a56c200acbe6","slug":"video-kangana-ranaut-row-mahila-congress-protest-mandi-apology-demand-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kangana Ranaut Row: कंगना रनौत की टिप्पणी पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, माफी की मांग के बीच पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangana Ranaut Row: कंगना रनौत की टिप्पणी पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, माफी की मांग के बीच पुतला फूंका
Ankesh Dogra
Updated Thu, 30 Jul 2026 09:34 AM IST
Link Copied
सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत की कथित 'जेन जी' युवतियों पर की गई टिप्पणी को लेकर हिमाचल प्रदेश के मंडी में बुधवार को महिला कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की, पोस्टर पर चप्पलें बरसाईं और कंगना रनौत का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया।
महिला कांग्रेस की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तृप्ता ठाकुर ने कहा कि कंगना रनौत को अपने बयान पर देश की बेटियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने भाजपा नेतृत्व से भी अपनी सांसद के बयान पर उचित कार्रवाई करने की मांग की।
तृप्ता ठाकुर ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुई पूर्व घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि इस तरह की बयानबाजी जारी रही तो हिमाचल में भी उनका विरोध किया जाएगा। इस बयान के बाद राजनीतिक बहस और तेज हो गई है।
प्रदर्शन में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजय कुमारी सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। समाचार लिखे जाने तक कंगना रनौत या भाजपा की ओर से इस विरोध प्रदर्शन और लगाए गए आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।