{"_id":"6a6ac894eb23838b410a1717","slug":"video-video-savana-shanpr-hata-ha-shavalya-ma-umaugdha-sharathathhalo-ka-bhaugdha-hara-hara-mahathava-ka-jayaghashha-sa-gaja-mathara-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सावन शुरू होते ही शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सावन शुरू होते ही शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे मंदिर
सावन माह के शुभारंभ के साथ ही जिले के शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सोमवार की सुबह से ही श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयघोष से गूंज उठे। भक्तों ने भगवान शिव का गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और विश्व कल्याण की कामना की।
शहर के प्राचीन दुखहरणनाथ मंदिर तथा खरगूपुर स्थित प्रसिद्ध पृथ्वीनाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्थानीय प्रशासन और मंदिर समितियों की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं।
सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी भी तैनात रहे। सावन के पहले दिन शिवालयों में दिनभर पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और भजन-कीर्तन का क्रम चलता रहा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।