Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
Searches conducted in several sensitive areas of Rewari, including slum settlements; suspicious locations investigated.
{"_id":"6a6b30bf73bd36ef2804ee13","slug":"video-searches-conducted-in-several-sensitive-areas-of-rewari-including-slum-settlements-suspicious-locations-investigated-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में झुग्गी बस्तियों समेत कई संवेदनशील इलाकों में की तलाशी, संदिग्ध ठिकानों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में झुग्गी बस्तियों समेत कई संवेदनशील इलाकों में की तलाशी, संदिग्ध ठिकानों की जांच
रेवाड़ी। जिले में नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए रेवाड़ी पुलिस ने कोसली क्षेत्र में विशेष सर्च एवं चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देशन में सीआईए कोसली और थाना कोसली की संयुक्त टीम ने नठेड़ा रोड, साल्हावास रोड, हुड्डा के पास झुग्गी बस्तियों और कोसली के एक मोहल्ले सहित कई संवेदनशील स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान संदिग्ध मकानों, ठिकानों और सार्वजनिक स्थानों की गहन जांच की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार और सीआईए कोसली प्रभारी पीएसआई नितीश कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने सुबह-सुबह कार्रवाई की। पुलिस की अचानक हुई चेकिंग से नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए लोगों से भी पूछताछ की। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले को नशामुक्त बनाना पुलिस की प्राथमिकता है। युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि नशे के अवैध कारोबार को जड़ से समाप्त करने के लिए पुलिस की टीमें लगातार फील्ड में सक्रिय हैं और भविष्य में भी ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे।
पुलिस ने आमजन से भी सहयोग की अपील की है। यदि किसी व्यक्ति को अपने आसपास नशा बेचने, तस्करी करने या किसी अन्य अवैध गतिविधि की जानकारी मिलती है तो वह तुरंत डायल 112 या मानस हेल्पलाइन 1933 पर सूचना दे सकता है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।