{"_id":"6a6b3384e30d5cf07607e008","slug":"video-sharavasata-ma-samata-para-khatha-naha-naja-thakanathara-yaraya-tha-raha-400-rapaya-bra-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती में समिति पर खाद नहीं, निजी दुकानदार यूरिया दे रहे 400 रुपये बोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती में समिति पर खाद नहीं, निजी दुकानदार यूरिया दे रहे 400 रुपये बोरी
श्रावस्ती में जमुनहा विकास खंड के हरदत्त नगर गिरंट में सहकारी समिति पर यूरिया न होने का लाभ निजी दुकानदार उठा रहे हैं। किसानों को ओवर रेटिंग कर खाद दे रहे हैं। शुक्रवार को जमुनहा स्थित एक दुकान पर किसान को 400 रुपये में एक बोरी यूरिया दी गई। इसका किसान ने वीडियो बना लिया। ओवर रेटिंग व समिति पर यूरिया न होने से किसानों में शासन-प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश है।
हरदत्त नगर गिरंट स्थित आर्यावर्त खाद एवं बीज की दुकान पर यूरिया लेने पहुंचे तिलकराम ने बताया कि उन्होंने अपने आधार कार्ड पर एक बोरी व परिवार की महिला कुंती देवी के आधार पर चार बोरी यूरिया लिया है। दुकान संचालक ने एक बोरी यूरिया 400 रुपये के हिसाब दिया है। उनके कुल 2000 रुपये ले लिया।
किसान ने बताया कि उन्होंने सरकारी रेट लगभग 267 रुपये का हवाला दिया और रुपये कम करने की जब बात कही तो दुकानदार ने समिति पर खाद लेने की सलाह दी। जबकि समिति पर खाद उपलब्ध नहीं है। किसान ने आरोप लगाया कि क्षेत्र की गई दुकानों पर उन्होंने पता किया लेकिन सभी जगह 400 रुपये बोरी ही मिल रहा है। किसान ने यूरिया खरीदते समय मोल भाव व दुकानदार द्वारा 2000 रुपये मांगने का वीडियो भी बना लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।