{"_id":"6a6b337e3e87a9616e0711c8","slug":"video-aisa-bha-kaya-jaltha-ka-jana-para-bna-aae-ayathhaya-ma-jana-jakhama-ma-dalkara-ralva-taraka-para-karata-lga-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"'ऐसी भी क्या जल्दी कि जान पर बन आए', अयोध्या में जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार करते लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'ऐसी भी क्या जल्दी कि जान पर बन आए', अयोध्या में जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार करते लोग
'जाना कहीं और था... पहुंच कहीं और गए...' ये लाइनें अयोध्या के इन वीडियो में दिख रहे लोगों के लिए ही हैं। रेलवे ट्रैक से गुजरने की इतनी भी क्या जल्दी? अयोध्या धाम स्टेशन पर प्लेटफॉर्म एक से रेलवे ट्रैक से होकर दूसरे प्लेटफॉर्म पर जा रहे इन यात्रियों को न तो अपनी जान की परवाह है न अपनों की।
जानबूझकर की जाने वाली इस तरह की लापरवाही करने वालों को भला कौन जागरूक कर सकता है? लोग तो अपनी जान सांसत में डालते ही रहेंगे, लेकिन रेलवे प्रशासन को भी इस तरह की चूक करने वालों से सख्ती से निपटना होगा... नहीं तो यह सिलसिला बदस्तूर जारी रहेगा।
एक सप्ताह पूर्व डीआरएम ने निरीक्षण कर स्टेशन की तैयारियों का जायजा लिया था। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर निर्देश दिए थे कि प्लेटफॉर्म की निगरानी ज्यादा रखें, क्योंकि सावन आने वाला है और श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ेगी। गुरुवार को अयोध्या धाम स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर कोई आरपीएफ और जीआरपी का जवान नहीं दिखा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।