{"_id":"6a6b37a9e121bc1d270c3275","slug":"video-barsar-fair-domestic-lpg-cylinder-safety-violation-hamirpur-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: बड़सर मेले में घरेलू गैस सिलिंडरों का इस्तेमाल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: बड़सर मेले में घरेलू गैस सिलिंडरों का इस्तेमाल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Ankesh Dogra
Updated Thu, 30 Jul 2026 05:08 PM IST
Link Copied
नगर पंचायत बड़सर में लगे मेले में घरेलू गैस सिलिंडरों के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि मेले में कई दुकानों पर व्यावसायिक सिलिंडरों की बजाय घरेलू एलपीजी सिलिंडरों का उपयोग किया जा रहा है, जो सुरक्षा नियमों के विपरीत है।
लोगों का कहना है कि सड़क किनारे सजे इस मेले में सुरक्षा प्रबंध भी पर्याप्त नहीं हैं। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में घरेलू सिलिंडरों का उपयोग किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। उन्होंने प्रशासन से समय रहते कार्रवाई कर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने की मांग की है।
स्थानीय लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि सड़क किनारे संचालित मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों की ओर से पर्याप्त निगरानी नहीं की जा रही है। उनका कहना है कि यदि कोई दुर्घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी।
इस मामले पर एसडीएम बड़सर स्वाति डोगरा ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है। इसकी जांच करवाई जाएगी और यदि नियमों की अवहेलना पाई गई तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।