{"_id":"6a6b36fc1ad727908c0945f5","slug":"video-hamirpur-dang-kwali-car-breakdown-traffic-jam-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur Traffic: डांग क्वाली में बीच सड़क बंद हुई कार, 15 मिनट तक लगा जाम, धक्का देकर हटाया वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur Traffic: डांग क्वाली में बीच सड़क बंद हुई कार, 15 मिनट तक लगा जाम, धक्का देकर हटाया वाहन
Ankesh Dogra
Updated Thu, 30 Jul 2026 05:05 PM IST
Link Copied
सुजानपुर-हमीरपुर मुख्य सड़क पर डांग क्वाली चौक के पास गुरुवार को एक कार बीच सड़क में अचानक खराब हो जाने से करीब 15 मिनट तक यातायात प्रभावित रहा। सड़क के बीच वाहन रुकने से तीनों दिशाओं में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक ने काफी देर तक वाहन को स्टार्ट करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस दौरान चौक पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
बाद में स्थानीय लोगों की मदद से कार को धक्का देकर सड़क किनारे हटाया गया, जिसके बाद धीरे-धीरे जाम खुला और यातायात सामान्य हो सका।
यातायात प्रभारी संजय राणा ने बताया कि कार खराब होने के कारण सड़क के बीच रुक गई थी, जिससे कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बनी। वाहन को हटाने के बाद यातायात सुचारु रूप से बहाल कर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।