फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bobby Yadav arrived in Muradnagar carrying a kanwar containing 201 liters of Gangajal for Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव के सीएम बनने की कामना: 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर आ रहे बॉबी, राजनीति और आस्था का संगम

Fri, 31 Jul 2026 02:39 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, मुरादनगर (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादनगर (गाजियाबाद) Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 31 Jul 2026 02:39 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने की मनोकामना को लेकर हरिद्वार से 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर चल रहे रेसलिंग खिलाड़ी बॉबी यादव अपनी टीम के साथ शुक्रवार को मुरादनगर पहुंचे।

विज्ञापन
Bobby Yadav arrived in Muradnagar carrying a kanwar containing 201 liters of Gangajal for Akhilesh Yadav
201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर पहुंचे बॉबी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने की मनोकामना को लेकर हरिद्वार से 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर चल रहे रेसलिंग खिलाड़ी बॉबी यादव अपनी टीम के साथ शुक्रवार को मुरादनगर पहुंचे। कांवड़ियों ने मुरादनगर थाने में पड़ाव डाला, जहां उनका स्वागत किया गया।

विज्ञापन

नोएडा के सर्फाबाद निवासी बॉबी यादव ने बताया कि उन्होंने एक जुलाई को अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर हरिद्वार से गंगाजल उठाया था। एक विशेष संकल्प के तहत वह इस 201 लीटर गंगाजल को लेकर पैदल यात्रा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बॉबी यादव ने बताया कि इस आस्था और संकल्प से भरी यात्रा में उनके साथ रिंकू, मोनू, हर्ष, राज और लविश सहित अन्य साथी भी शामिल हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान यह दल विभिन्न स्थानों पर रुकते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों और समर्थकों द्वारा उनका जगह-जगह स्वागत और सत्कार किया जा रहा है।

विज्ञापन

रेसलिंग खिलाड़ी बॉबी यादव ने इस कांवड़ यात्रा को अपनी आस्था और संकल्प का प्रतीक बताया। उनका मानना है कि इस पवित्र यात्रा के माध्यम से उनकी मनोकामना पूर्ण होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed