{"_id":"6a6ba89d04eee2b81a033dd2","slug":"two-arrested-including-a-woman-with-thai-marijuana-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-22063-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: थाईलैंड के गाजे के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: थाईलैंड के गाजे के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरापुरम। थाईलैंड और देसी 20 किग्रा गांजे के साथ इंदिरापुरम थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों इंदिरापुरम थानाक्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में गांजा सप्लाई करते थे। जब्त किए गए गांजे की कीमत लाखों रुपये में बताई गई है। पुलिस ने बताया कि महिला तस्कर पहले भी नशा बेचने के आरोप में जेल जा चुकी है।
एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि क्षेत्र में गांजा बिक्री को लेकर सूचना मिली तो उनके खिलाफ अभियान चलाया। बुधवार रात को कनावनी के पास से आशु शर्मा को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से थाईलैंड का गांजा बरामद किया है। आरोपी नोएडा के एक व्यक्ति से गांजा खरीदकर इंदिरापुरम और आसपास के क्षेत्र में तस्करी करता था। नोएडा का तस्कर नेपाल के माध्यम से थाईलैंड से गांजा मंगाता है। नोएडा से वह पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस अब नोएडा के गांजा तस्कर की तलाश में जुटी है।
वहीं, बृहस्पतिवार सुबह मूलरूप से राजस्थान के जोधपुर निवासी और वर्तमान में नंदग्राम में रहने वाले वाली गीता को देसी गांजे के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी महिला गाजियाबाद के कई इलाकों गांजा की तस्करी करती है। करीब एक माह पहले इंदिरापुरम थानाक्षेत्र से ही एक व्यक्ति को गांजा तस्करी में जेल भेजा गया था। महिला के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में पहले से दो मामले दर्ज हैं। दो लिंकरोड थाने में रिपोर्ट दर्ज है। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह बिहार से गांजा मंगवाती है।