{"_id":"6a6ba853773360ad7d03dbba","slug":"the-police-will-keep-a-close-watch-on-every-nook-and-corner-of-the-kanwar-yatra-route-using-1255-cctv-cameras-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-22080-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कांवड़ यात्रा पर 1255 सीसीटीवी कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर रखेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कांवड़ यात्रा पर 1255 सीसीटीवी कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर रखेगी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
साहिबाबाद। कांवड़ यात्रा को सफल बनाने के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। इन मार्गों पर 1255 सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं और इनसे चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा कांवड़ियों के तीनों मार्गों को 157 बीट में बांटकर 56 अस्थाई पुलिस चौकियां बनाई गई हैं। यहां से न केवल सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रखी जाएगी। बल्कि सभी पुलिस चौकियों पर पवित्र गंगा जल भी रखा जाएगा।
डीसीपी ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस टीम पूरी तरह से मुस्तैद हो गई है। जिले के तीनों कांवड़ मार्ग पर सशस्त्र बल की तीन कंपनियों के जवान तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा 4500 पुलिसकर्मी और 750 यातायात कर्मी मौजूद रहेंगे। तीनों मार्गों पर 1255 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। हर 500 मीटर पर कैमरे लगाए जा रहे हैं और प्रत्येक शिविर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेंगे। जीटी रोड और मेरठ रोड पर जाम की समस्या को दूर करने के लिए अतिरिक्त यातायात कर्मियों की नियुक्ति की गई है। मेरठ मोड़, मोहन नगर, हापुड़ मोड़, साहिबाबाद समेत जाम वाले आठ स्थान चिन्हित किए गए हैं। जहां यातायात कर्मियों के साथ पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे और जाम रोकने का प्रयास करेंगे। कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले सभी थाने, चौकी और अस्थाई पुलिस चौकी के साथ ही पुलिस पिकेट पर भी गंगाजल की व्यवस्था की गई है। जरूरत पड़ने पर श्रद्धालुओं को वहीं से कांवड़ और गंगाजल उपलब्ध कराया जाएगा।
-- -- -कांवड़ मार्ग पर बने 12 अस्थाई दमकल केंद्र
सुरक्षापूर्ण यात्रा के लिए दमकल विभाग ने कांवड़ मार्ग पर 12 अस्थाई दमकल केंद्र बनाए हैं। सभी अस्थाई केंद्र पर दमकल की एक गाड़ी और पांच कर्मचारी तैनात रहेंगे। इसके साथ ही सभी केंद्रों पर आपातकालीन नंबर भी अंकित किए जाएंगे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर परिसर के साथ ही पूरे कांवड़ मार्ग पर 12 अस्थाई दमकल केंद्र तैयार कर दिए गए हैं। इन केंद्रों पर दमकल की एक गाड़ी और पांच कर्मचारी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
-- -- -