{"_id":"6a6b870b41753c2cf80c69f4","slug":"video-bjp-harmony-resolution-campaign-begins-in-champawat-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चंपावत में भाजपा का समरसता संकल्प अभियान शुरू, गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर सात महीने चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चंपावत में भाजपा का समरसता संकल्प अभियान शुरू, गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर सात महीने चलेगा अभियान
चंपावत में भारतीय जनता पार्टी संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक समरसता संकल्प अभियान आयोजित करेगी। इसकी शुरुआत गुरुपूर्णिमा से हो गई है। भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, दायित्वधारी श्याम नारायण पांडेय ने अभियान के बारे में जानकारी दी। बताया कि गुरु रविदास ने अपना जीवन जातिवाद और छुआछूत को मिटाने में समर्पित कर दिया। हमें सिखाया कि कोई भी व्यक्ति जन्म से छोटा या बड़ा नहीं होता, मनुष्य की वास्तविक पहचान उसके कर्मों और मानवता के प्रति उसके प्रेम से होती है। इसके लिए मंडल और जिला स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।