{"_id":"6a6c384b5913c5ce22058932","slug":"video-nagchala-diversion-waterlogging-mandi-rain-news-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi News: हल्की बारिश में ही नागचला डायवर्जन बना तालाब, पानी के बीच से गुजरने को मजबूर वाहन चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: हल्की बारिश में ही नागचला डायवर्जन बना तालाब, पानी के बीच से गुजरने को मजबूर वाहन चालक
Ankesh Dogra
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:23 AM IST
Link Copied
मंडी जिले के नागचला में फोरलेन और पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग (ओल्ड एनएच) को जोड़ने वाला डायवर्जन एक बार फिर जलभराव की समस्या से जूझता नजर आया। हल्की बारिश के बाद ही सड़क पर पानी भर जाने से वाहन चालकों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
फोरलेन निर्माण के बाद से हर बारिश में डायवर्जन पर पानी जमा होने की स्थिति बन जाती है। सड़क पर जलभराव के कारण चारपहिया वाहन किसी तरह निकल जाते हैं, जबकि दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कत का सामना करना पड़ता है। कई बार चालकों को गंदे पानी के बीच से वाहन निकालने पड़ते हैं, जिससे दुर्घटना और वाहन खराब होने का खतरा बना रहता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निकासी के लिए बनाई गई नालियां कई स्थानों पर जाम हैं, जबकि कुछ जगह पर्याप्त निकासी व्यवस्था ही नहीं है। इसके चलते बारिश का पानी सीधे सड़क पर जमा हो जाता है और डायवर्जन तालाब जैसा दिखाई देने लगता है।
हनुमान मंदिर के पुजारी ने बताया कि फोरलेन बनने के बाद से हर बरसात में यही स्थिति बनती है। उनका कहना है कि यदि नालियों की नियमित सफाई और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए तो लोगों को राहत मिल सकती है।
समाजसेवी एसआर राजू ने कहा कि जलभराव के कारण इस मार्ग से गुजरना जोखिम भरा हो गया है। उन्होंने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और लोक निर्माण विभाग से समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है, ताकि बरसात के दौरान लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।