{"_id":"6a6c88f29e829fe46b09e4a4","slug":"video-mandi-auto-drivers-strike-warning-hospital-gate-parking-demand-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: अस्पताल गेट पर ऑटो पार्किंग बहाल नहीं हुई तो हड़ताल, 400 ऑटो चालकों ने प्रशासन को दिया अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: अस्पताल गेट पर ऑटो पार्किंग बहाल नहीं हुई तो हड़ताल, 400 ऑटो चालकों ने प्रशासन को दिया अल्टीमेटम
Ankesh Dogra
Updated Fri, 31 Jul 2026 05:07 PM IST
Link Copied
जोनल अस्पताल मंडी के मुख्य गेट के बाहर ऑटो पार्किंग व्यवस्था बहाल करने की मांग को लेकर मंडी शहर ऑटो रिक्शा ऑपरेटर यूनियन ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को यूनियन ने एसडीएम मंडी चंद्र प्रकाश को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी कि यदि अस्पताल गेट पर पहले की तरह दो ऑटो खड़े करने की अनुमति नहीं दी गई तो शहर के करीब 400 ऑटो चालक हड़ताल पर चले जाएंगे।
यूनियन के महासचिव एचएस कौंडल ने बताया कि अस्पताल के मुख्य गेट के पास लंबे समय से दो ऑटो खड़े करने का स्थान निर्धारित था। हाल ही में पुलिस प्रशासन ने वहां ऑटो खड़े करने पर रोक लगा दी है, जिससे चालकों के रोजगार के साथ-साथ मरीजों और उनके परिजनों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
उन्होंने कहा कि यह मांग किसी व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं, बल्कि पूरी तरह जनहित में उठाई गई है। अस्पताल से ऑपरेशन के बाद निकलने वाले मरीजों, बुजुर्गों, दिव्यांगों और गर्भवती महिलाओं के लिए दूर जाकर ऑटो लेना मुश्किल होता है। ऐसे में अस्पताल गेट के समीप ऑटो उपलब्ध होना आवश्यक है।
यूनियन का कहना है कि मौजूदा व्यवस्था से रोजाना अस्पताल आने वाले लोगों को असुविधा हो रही है। यदि प्रशासन ने जल्द समाधान नहीं निकाला और पुरानी पार्किंग व्यवस्था बहाल नहीं की तो मंडी शहर के करीब 400 ऑटो चालक सामूहिक हड़ताल पर चले जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि हड़ताल की स्थिति में शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था प्रभावित होगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
यूनियन ने एसडीएम से अस्पताल गेट के बाहर दो ऑटो खड़े करने की अनुमति बहाल करने के निर्देश जारी करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।