फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Uniform's dignity shredded: Drunk policeman creates street spectacle, strips off clothes and hurls abuses

वर्दी की मर्यादा तार-तार: नशे में धुत पुलिसकर्मी ने सड़क पर किया तमाशा, कपड़े उतारे तो कभी गालियां देता दिखा

Fri, 31 Jul 2026 05:35 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 31 Jul 2026 05:35 PM IST
सार

MP Police: रायसेन में कोतवाली में पदस्थ एएसआई ओपी बरखड़े शराब के नशे में अर्धनग्न होकर सड़क पर अभद्र हरकत करते मिले। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। विभागीय कार्रवाई की तैयारी भी शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Uniform's dignity shredded: Drunk policeman creates street spectacle, strips off clothes and hurls abuses
रायसेन में पुलिसकर्मी नशे की हालत में सड़क पर सोता रहा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायसेन जिले में वर्दी का रुतबा और अनुशासन उस समय शर्मसार हो गया, जब रायसेन कोतवाली में पदस्थ एक पुलिसकर्मी शराब के नशे में सड़क पर अर्धनग्न हालत में मिला। घटना कोतवाली से महज एक किलोमीटर दूर स्थित शराब दुकान के सामने की है। नशे में चूर पुलिसकर्मी ने करीब आधे घंटे तक सार्वजनिक स्थान पर अभद्र हरकतें कीं। इसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन




प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बुधवार शाम कोतवाली में तैनात ASI ओपी बरखड़े शराब पीकर दुकान से बाहर निकले। नशे में वह अपना संतुलन खो चुके थे। पहले तो उन्होंने दुकान के सामने ही अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद बीच सड़क पर बैठकर कपड़े उतारने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने जब उन्हें टोका तो वह गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद वह सड़क किनारे लुढ़क गए और वहीं पड़े रहे। करीब आधे घंटे तक यह तमाशा चलता रहा। राहगीर और दुकानदार तमाशबीन बने देखते रहे।
विज्ञापन


सड़क पर खुलेआम पेशाब भी की
इस पूरे घटनाक्रम का किसी राहगीर ने मोबाइल में वीडियो बना लिया। वीडियो में पुलिसकर्मी वर्दी में ही शराब के नशे में धुत नजर आ रहा है। कुछ देर बाद वह सड़क पर ही पेशाब करने लगा। वीडियो वायरल होते ही शहर में हड़कंप मच गया। लोगों ने सवाल उठाए कि जिस पुलिस पर आम जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, वही अगर सार्वजनिक जगह पर इस तरह का व्यवहार करेगा तो कानून का राज कैसे बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोजशाला के पास हुई जुमे की नमाज, SC के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने खसरा नंबर 612 पर उपलब्ध कराई जगह


जांच के निर्देश
वीडियो वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। आनन-फानन में कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और नशे में धुत आरक्षक को वहां से हटाया। उसे थाने लाकर हिरासत में लिया गया। आरोपी पुलिसकर्मी शराब के नशे में इतना धुत था कि वह अपना नाम तक ठीक से नहीं बता पा रहा था। इस मामले में एसपी ने कोतवाली टीआई को जांच के निर्देश दिए हैं। 

विभाग की छवि धूमिल
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वर्दी पहनकर इस तरह सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हंगामा करना अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। यह पुलिस विभाग की छवि को भी धूमिल करता है। शहर के बीचों-बीच कोतवाली के इतने पास इस तरह की घटना से लोग नाराज हैं। आम नागरिकों का कहना है कि पुलिस से ही अनुशासन और कानून की उम्मीद की जाती है। अगर वर्दी वाले ही मर्यादा तोड़ेंगे तो फिर जनता किस पर भरोसा करेगी। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि शराब दुकान के आसपास अक्सर इस तरह की हरकतें होती हैं, लेकिन वर्दीधारी का इस तरह सड़क पर गिरना पहली बार देखा गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed