फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Police summoned the brother of the 'Raja' to Shillong to identify Sonam Raghuvanshi's jewelry.

Indore News: सोनम रघुवंशी के गहनों को पहचानने के लिए राजा के भाई को पुलिस ने बुलाया शिलांग

Fri, 31 Jul 2026 02:44 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Fri, 31 Jul 2026 02:44 PM IST
सार

राजा रघुवंशी हत्याकांड का कोर्ट में ट्रायल शुरू हो चुका है। सोनम के गहनों की पहचान के लिए पुलिस ने राजा के भाई विपिन रघुवंशी को शिलांग बुलाया था। विपिन ने यह भी दावा किया है कि सोनम ने जब आत्मसर्पण किया, तब शिलांग में उसका परिवार भी साथ था।  

विज्ञापन
Indore News: Police summoned the brother of the 'Raja' to Shillong to identify Sonam Raghuvanshi's jewelry.
सोनम रघुवंशी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने पति को हनीमून के बहाने शिलांग ले जाकर हत्या करने वाली सोनम रघुवंशी ने आत्मसमर्पण कर दिया है। उधर, हत्याकांड के केस में ट्रायल भी शुरू हो गया है। पुलिस ने राजा रघुवंशी के भाई विपिन को शिलांग बुलाया था।

विज्ञापन


दरअसल, इस केस में प्रॉपर्टी ब्रोकर शिलोम जेम्स भी आरोपी है। उसके रतलाम स्थित घर से सोनम के गहने बरामद किए गए थे। उनमें वे गहने भी थे, जो शादी में राजा के परिजनों ने सोनम को भेंट किए थे। विपिन ने शिलांग पहुंचकर गहनों की पहचान की। विपिन का कहना है कि उनके परिवार को कानून पर पूरा भरोसा है। राजा की हत्या के मामले में पुलिस के पास सोनम के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं। उसे कड़ी सजा मिलेगी।
विज्ञापन

 

भाई, माता-पिता थे साथ

विपिन ने आरोप लगाया कि जब सोनम ने आत्मसमर्पण किया, तो शिलांग में उसका भाई, माता और पिता साथ थे। चारों एक गेस्ट हाउस में रुके थे। यह जानकारी विपिन को पुलिस से मिली। विपिन का कहना है कि गोविंद हमेशा यह बोलता है कि वह सोनम का साथ नहीं दे रहा है, लेकिन वह झूठ बोल रहा है। जब सोनम को जमानत मिली थी, तब भी उसके पिता शिलांग में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

50 से ज्यादा गवाह

विपिन ने कहा कि इस केस में 50 से ज्यादा गवाह हैं। अभी चार गवाहों के ही बयान हुए हैं। इस केस का ट्रायल लंबा चल सकता है। इस मामले में जल्दी फैसला होना चाहिए। आपको बता दें कि पिछले साल जून माह में सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह के तीन साथियों के साथ मिलकर शिलांग में राजा की हत्या कर दी थी। पहले उसे चाकू मारे, फिर उसका शव खाई में फेंक दिया। इसके बाद सोनम भागकर इंदौर आ गई थी और एक फ्लैट किराए पर लेकर छिपी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed