फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Old age home operating on government land vacated; a minor had beaten the elderly residents with

Indore News: सरकारी जमीन पर चल रहा वृद्धाश्रम कराया खाली, नाबालिग ने पीटा था वृद्धों को डंडे से

Thu, 30 Jul 2026 03:40 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Thu, 30 Jul 2026 03:40 PM IST
सार

इंदौर के वृद्धाश्रम में सो रहे बुजुर्गों पर नाबालिग द्वारा हमला करने का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने कड़ा एक्शन लिया है। जांच में आश्रम सरकारी जमीन पर बिना अनुमति संचालित पाया गया, जिसके बाद प्रशासनिक टीम ने भवन को सील कर दिया।

विज्ञापन
Indore News: Old age home operating on government land vacated; a minor had beaten the elderly residents with
आश्रम सरकारी जमीन पर बिना अनुमति संचालित पाया गया - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर के वृद्धाश्रम में नाबालिग द्वारा सो रहे वृद्धों को पीटे जाने का मामला चर्चा में आने के बाद प्रशासन ने वृद्धाश्रम खाली करा लिया। सरकारी जमीन पर बना आश्रम बगैर अनुमति के संचालित हो रहा था। दोपहर में प्रशासनिक अफसर पहुंचे और आश्रम खाली कराया। वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को गांधी नगर और गणेश आश्रम में शिफ्ट किया गया।

विज्ञापन

 

जो वृद्ध बीमार थे, उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसके बाद अफसरों ने वृद्धाश्रम का भवन सील कर दिया। आश्रम संचालिका का कहना है कि जिस नाबालिग ने वृद्धों को डंडे से पीटा, उसकी मां की पांच माह पहले मौत हो चुकी थी और वह आश्रम में ही रह रहा था। उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। अफसर शहर के अन्य आश्रमों की भी जानकारी जुटा रहे हैं, जो बगैर अनुमति के संचालित हो रहे हैं।

विज्ञापन

 

बुजुर्ग से हुआ था विवाद

नाबालिग किशोर का आश्रम में रहने वाले एक बुजुर्ग से विवाद हुआ था। इस कारण उसने उन्हें डंडे से पीट दिया था। आश्रम में सीसीटीवी कैमरा भी लगा था, जिसमें यह घटना कैद हो गई। अन्य बुजुर्ग बीच-बचाव करने आए तो किशोर ने उनके साथ भी मारपीट की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन



जब इस घटना की जानकारी अफसरों तक पहुंची तो उन्होंने आश्रम की जांच की। आश्रम बगैर अनुमति संचालित हो रहा था। पुलिस ने भी नाबालिग की काउंसलिंग की। फिलहाल उसे दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया गया है। किशोर ने बताया कि आश्रम में रहने वाली एक दादी ने उसके सिर पर प्लास्टिक का टब मार दिया था, जिससे वह नाराज था और उसने डंडे से उनकी पिटाई कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed