फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

CWG 2026 Day-9 Live: भारत के 10 मुक्केबाज फाइनल में पहुंचने उतरेंगे; भालाफेंक में आज खेला जाएगा गोल्ड मेडल मैच

Fri, 31 Jul 2026 02:52 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 31 Jul 2026 02:52 PM IST
खास बातें

Glasgow Commonwealth Games Day 9 Live Updates : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स का आज नौवां दिन है। आज कई बड़े मुकाबले खेले जाने हैं। इनमें नीरज चोपड़ा का गोल्ड मेडल मैच अहम है। नीरज के साथ इस स्पर्धा में फाइनल में रोहित यादव और यशवीर सिंह भी होंगे। वहीं, 10 मुक्केबाज आज सेमीफाइनल में उतरेंगे। लवलीना बोरगोहेन ग्लास्गो में अपना पहला मुकाबला खेलेंगी। उन्हें सीधे सेमीफाइनल में एंट्री मिली थी।

विज्ञापन
Commonwealth Games 2026 Day 9 Live: Boxing javelin throw Neeraj chopra Lovlina Siwach Results Updates
लवलीना, नीरज और तेजस्विन - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

02:49 PM, 31-Jul-2026

CWG 2026 Day 9 Live: डेकाथलॉन के बाधा दौड़ के बाद तेजस्विन दूसरे स्थान पर

डेकाथलॉन का आज छठा इवेंट था, जिसमें तेजस्विन दूसरे स्थान पर रहे। यह इवेंट 110 मीटर हर्डल्स यानी बाधा दौड़ रहा। इसमें कनाडा के डेमियन वार्नर 14.04 सेकंड के समय के साथ पहले स्थान पर रहे। वहीं, तेजस्विन ने 14.41 सेकंड का समय लिया। डेकाथलॉन में सभी एथलीट 10 अलग-अलग स्पर्धाओं में हिस्सा लेते हैं। फिलहाल छह इवेंट के बाद डेमियन के कुल अंक 5322 हैं और वह पहले स्थान पर हैं। वहीं, तेजस्विन 5261 अंक लेकर दूसरे स्थान पर हैं। वह डेमियन से 61 अंक पीछे हैं। इसके बाद डिस्कस थ्रो, पोल वॉल्ट और जेवलिन थ्रो और 1500 मीटर रेस के इवेंट्स बाकी हैं।


02:23 PM, 31-Jul-2026

CWG 2026 Day 9 Live: तेजस्विन शंकर पर भी रहेंगी नजरें

डेकाथलॉन स्टार तेजस्विन शंकर पूरे दिन अलग-अलग स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। आज भारत के अभियान की शुरुआत भी वही करेंगे। सबसे पहले वह 110 मीटर बाधा दौड़ में उतरेंगे। इसके बाद डिस्कस थ्रो, पोल वॉल्ट, जेवलिन थ्रो और 1500 मीटर दौड़ के बाद डेकाथलॉन पदकों का फैसला होगा। इसके अलावा मिश्रित 4x400 मीटर रिले और पुरुष 400 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल में भी भारतीय खिलाड़ी मेडल की चुनौती पेश करेंगे।
विज्ञापन
02:23 PM, 31-Jul-2026

CWG 2026 Day 9 Live: भारत का पूरा शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)

समय स्पर्धा भारतीय खिलाड़ी
2:35 PM एथलेटिक्स तेजस्विन शंकर (डेकाथलॉन 110 मीटर बाधा दौड़)
3:15 PM बॉक्सिंग प्रीति पवार vs कैथरीन म्वापे (सेमीफाइनल)
3:20 PM एथलेटिक्स तेजस्विन शंकर (डिस्कस थ्रो)
3:30 PM से जूडो हर्ष सिंह, श्रद्धा चोपड़े, रोहित बसीर माजगुल, अस्मिता डे, यामिनी मौर्य
4:05 PM एथलेटिक्स मिश्रित 4x400 मीटर रिले हीट
4:30 PM बॉक्सिंग अंकुश पंघाल (सेमीफाइनल)
4:59 PM ट्रैक साइक्लिंग दिनेश कुमार, हर्षवीर सिंह (राउंड-1)
5:00 PM एथलेटिक्स तेजस्विन शंकर (पोल वॉल्ट)
5:15 PM बॉल्स भारत बनाम फॉकलैंड आइलैंड्स
7:15 PM बॉक्सिंग जैसमीन लांबोरिया (सेमीफाइनल)
7:30 PM बॉक्सिंग अरुंधति चौधरी (सेमीफाइनल)
8:15 PM बॉक्सिंग जादुमणि सिंह (सेमीफाइनल)
8:30 PM ट्रैक साइक्लिंग कीरिन राउंड-1
10:20 PM बॉल्स नयनमोनी सैकिया
10:46 PM ट्रैक साइक्लिंग मेडल इवेंट – पुरुष 4000 मीटर इंडिविजुअल पर्स्यूट फाइनल (योग्यता मिलने पर)
11:30 PM बॉक्सिंग साक्षी चौधरी (सेमीफाइनल)
11:30 PM एथलेटिक्स तेजस्विन शंकर (जेवलिन थ्रो)
11:45 PM ट्रैक साइक्लिंग मेडल इवेंट – पुरुष कीरिन फाइनल (योग्यता मिलने पर)
12:15 AM
(1 अगस्त)
बॉक्सिंग प्रिया घंघास (सेमीफाइनल)
12:45 AM
(1 अगस्त)
एथलेटिक्स मेडल इवेंट – नीरज चोपड़ा, रोहित यादव, यश वीर सिंह (पुरुष जेवलिन थ्रो फाइनल)
12:45 AM
(1 अगस्त)
बॉक्सिंग लवलीना बोरगोहेन (सेमीफाइनल)
1:00 AM
(1 अगस्त)
बॉक्सिंग सचिन सिवाच (सेमीफाइनल)
1:05 AM
(1 अगस्त)
एथलेटिक्स तेजस्विन शंकर (1500 मीटर, डेकाथलॉन का अंतिम इवेंट)
1:30 AM
(1 अगस्त)
बॉक्सिंग नरेंद्र बेरवाल (सेमीफाइनल)
1:30 AM
(1 अगस्त)
एथलेटिक्स मेडल इवेंट – यशस पलाक्षा और संतोष कुमार (पुरुष 400 मीटर बाधा दौड़ फाइनल)
02:22 PM, 31-Jul-2026

CWG 2026 Day 9 Live: जूडो में भारत की शुरुआत

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय जूडो टीम भी शुक्रवार से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। हर्ष सिंह, श्रद्धा चोपड़े, रोहित बसीर माजगुल, अस्मिता डे और यामिनी मौर्य अपने शुरुआती मुकाबले खेलेंगे। जीतने पर वे शाम के सत्र में अगले दौर में उतरेंगे।
02:22 PM, 31-Jul-2026

CWG 2026 Day 9 Live: बॉक्सिंग में पदकों की सबसे बड़ी उम्मीद

भारतीय मुक्केबाजों के लिए यह दिन बेहद अहम है। ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन समेत कुल 10 भारतीय मुक्केबाज सेमीफाइनल मुकाबले खेलेंगे। जीत हासिल करने पर वे फाइनल में पहुंचेंगे और कम से कम रजत पदक सुनिश्चित कर लेंगे। भारत के पास सैद्धांतिक रूप से बॉक्सिंग में 10 स्वर्ण पदक जीतने का मौका भी बना हुआ है।
02:21 PM, 31-Jul-2026

CWG 2026 Day 9 Live: आज नौवां दिन

ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के नौवें दिन (31 जुलाई, शुक्रवार) भारत के लिए कई बड़े मुकाबले होने वाले हैं। सबसे ज्यादा निगाहें स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा पर रहेंगी, जो पुरुषों की जेवलिन थ्रो स्पर्धा के फाइनल में उतरेंगे। उनके साथ रोहित यादव और यश वीर सिंह भी फाइनल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:15 PM, 31-Jul-2026

CWG 2026 Day-9 Live: भारत के 10 मुक्केबाज फाइनल में पहुंचने उतरेंगे; भालाफेंक में आज खेला जाएगा गोल्ड मेडल मैच

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स का आज नौवां दिन है। आज कई बड़े मुकाबले खेले जाने हैं। इनमें नीरज चोपड़ा का गोल्ड मेडल मैच अहम है। नीरज के साथ इस स्पर्धा में फाइनल में रोहित यादव और यशवीर सिंह भी होंगे। वहीं, 10 मुक्केबाज आज सेमीफाइनल में उतरेंगे। लवलीना बोरगोहेन ग्लास्गो में अपना पहला मुकाबला खेलेंगी। उन्हें सीधे सेमीफाइनल में एंट्री मिली थी।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed