फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

CWG 2026 Day 8 Live: नीरज गोल्ड की ओर रखेंगे पहला कदम, क्वालिफाइंग मैच थोड़ी देर में; रोहित पर भी रहेंगी नजरें

Thu, 30 Jul 2026 02:45 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 30 Jul 2026 02:45 PM IST
खास बातें

Commonwealth Games 2026 Day 8 Live Updates: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स का आज आठवां दिन है। आज कई बड़े मुकाबले खेले जाने हैं। एथलेटिक्स में जेवलिन थ्रो का इवेंट सबसे अहम है। नीरज चोपड़ा और रोहित यादव क्वालिफिकेशन पार कर फाइनल में पहुंचने उतरेंगे। वहीं, शॉटपुट में तजिंदर पाल सिंह तूर और समरदीप सिंह फाइनल में उतरेंगे। उनकी नजर भारत को दो और पदक दिलाने पर होगी।

विज्ञापन
Commonwealth Games 2026 Glasgow 30 July India Matches Live Updates Neeraj Chopra Tejaswin Results Highlights
नीरज, रोहित और यशवीर - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

02:41 PM, 30-Jul-2026

CWG 2026 Day-8 Live: पुरुष डेकाथलॉन 100 मीटर मुकाबला शुरू

पुरुष डेकाथलॉन के 100 मीटर स्प्रिंट का मुकाबला शुरू हो चुका है। भारत के तेजस्विन शंकर दूसरे हीट में हैं। इस खेल में 10 स्पर्धाएं होती हैं और खिलाड़ी को हर स्पर्धा में हिस्सा लेना होता है। यह दो दिन तक खेला जाता है। हर खेल के बाद पॉइंट्स मिलते हैं और 10 खेलों के बाद सारे अंक जोड़े जाते हैं। सबसे ज्यादा अंक वाले खिलाड़ी को गोल्ड मेडल मिलता है। तेजस्विन भारत की उम्मीद हैं। तेजस्विन हाई जंपर हैं, लेकिन चोट की वजह से वह उसमें हिस्सा नहीं ले पाए थे, लेकिन डेकाथलॉन में खेलने को लेकर एकदम तैयार हैं।

10 डेकाथलॉन स्पर्धाएं

  • पहले दिन की स्पर्धाएं: 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, शॉट पुट (गोला फेंक), ऊंची कूद और 400 मीटर दौड़।
  • दूसरे दिन की स्पर्धाएं: 110 मीटर बाधा दौड़, डिस्कस थ्रो (चक्का फेंक), पोल वॉल्ट (बांस कूद), भाला फेंक (जैवलीन थ्रो) और 1500 मीटर दौड़।
02:00 PM, 30-Jul-2026

CWG 2026 Day-8 Live: 30 जुलाई: भारत का पूरा शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)

समय स्पर्धा
2:40 PM एथलेटिक्स - तेजस्विन शंकर (पुरुष डेकाथलॉन 100 मीटर)
2:55 PM एथलेटिक्स - नीरज चोपड़ा, रोहित यादव, यशवीर सिंह (पुरुष जेवलिन थ्रो क्वालिफिकेशन)
3:20 PM एथलेटिक्स - तेजस्विन शंकर (डेकाथलॉन लॉन्ग जंप)
4:55 PM एथलेटिक्स - प्रवीण चित्रावेल, सेल्वा प्रभु (पुरुष ट्रिपल जंप क्वालिफिकेशन)
5:07 PM ट्रैक साइक्लिंग - रोनाल्डो सिंह, डेविड बेकहम एलकटोहचूंगो, रोजित सिंह (पुरुष टीम स्प्रिंट क्वालिफिकेशन)
5:10 PM एथलेटिक्स - तेजस्विन शंकर (डेकाथलॉन शॉट पुट)
5:40 PM एथलेटिक्स - विशाल टीके (पुरुष 400 मीटर सेमीफाइनल)
6:30 PM वेटलिफ्टिंग - मार्टिना देवी मैबाम (महिला 86+ किग्रा फाइनल) (मेडल इवेंट)
7:30 PM बॉल्स - भारत (दिनेश कुमार/नवनीत सिंह) बनाम बोत्सवाना (पुरुष पेयर्स)
8:55 PM बॉल्स - नयनमोनी सैकिया बनाम एम्मा फिरयाना सरोजी (महिला सिंगल्स)
10:50 PM ट्रैक साइक्लिंग - पुरुष टीम स्प्रिंट फाइनल* (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
11:00 PM वेटलिफ्टिंग - लवप्रीत सिंह (पुरुष 110+ किग्रा फाइनल) (मेडल इवेंट)
11:30 PM एथलेटिक्स - तजिंदरपाल सिंह तूर, समरदीप सिंह गिल (पुरुष शॉट पुट फाइनल) (मेडल इवेंट)
11:37 PM एथलेटिक्स - अनिमेष कुजूर (पुरुष 200 मीटर सेमीफाइनल)
11:38 PM एथलेटिक्स - तेजस्विन शंकर (डेकाथलॉन हाई जंप)
1:10 AM एथलेटिक्स - सीमा कालीरामना, निधि रानी (महिला डिस्कस थ्रो फाइनल) (मेडल इवेंट)
1:30 AM एथलेटिक्स - तेजस्विन शंकर (डेकाथलॉन 400 मीटर)
1:48 AM एथलेटिक्स - पारुल चौधरी (महिला 5000 मीटर फाइनल) (मेडल इवेंट)
विज्ञापन
02:00 PM, 30-Jul-2026

CWG 2026 Day-8 Live: ट्रैक साइक्लिंग और बॉल्स में भी भारतीय चुनौती

इन खेलों में पहली बार ट्रैक साइक्लिंग की शुरुआत होगी, जहां रोनाल्डो सिंह लैतोनजाम, डेविड बेकहम एलकटोहचूंगो और रोजित सिंह यांगलेम पुरुष टीम स्प्रिंट क्वालिफिकेशन में उतरेंगे। क्वालिफाई करने पर यही टीम देर रात फाइनल भी खेलेगी। बॉल्स में पुरुष पेयर्स और महिला सिंगल्स के मुकाबलों में भी भारतीय खिलाड़ी जीत की लय कायम रखने की कोशिश करेंगे।
02:00 PM, 30-Jul-2026

CWG 2026 Day-8 Live: वेटलिफ्टिंग और एथलेटिक्स में पदकों की उम्मीद

वेटलिफ्टिंग में महिलाओं के 86+ किग्रा वर्ग में मार्टिना देवी मैबाम और पुरुषों के 110+ किग्रा वर्ग में लवप्रीत सिंह पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे। वहीं एथलेटिक्स में तजिंदरपाल सिंह तूर और समरदीप सिंह गिल पुरुष शॉट पुट फाइनल में उतरेंगे। महिलाओं की डिस्कस थ्रो फाइनल में सीमा कालीरामना और निधि रानी भारत की उम्मीदें होंगी, जबकि पारुल चौधरी 5000 मीटर फाइनल में पदक जीतने की कोशिश करेंगी।
01:59 PM, 30-Jul-2026

CWG 2026 Day-8 Live: एथलेटिक्स के लिए अहम दिन

भारतीय एथलेटिक्स दल के लिए यह दिन काफी अहम रहने वाला है। डेकाथलॉन में तेजस्विन शंकर अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। हालांकि हाई जंप फाइनल के दौरान घुटने में परेशानी के बाद उनकी फिटनेस पर भी सभी की नजरें रहेंगी। उन्हें 100 मीटर, लॉन्ग जंप, शॉट पुट, हाई जंप और 400 मीटर सहित पांच स्पर्धाओं में हिस्सा लेना है।
01:59 PM, 30-Jul-2026

CWG 2026 Day-8 Live: आज आठवां दिन

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आठवें दिन (30 जुलाई) भारतीय खिलाड़ियों के लिए बेहद व्यस्त कार्यक्रम रहेगा। दिन की सबसे बड़ी आकर्षण स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा होंगे, जो आठ साल बाद राष्ट्रमंडल खेलों में वापसी करते हुए पुरुषों की जेवलिन थ्रो क्वालिफिकेशन में उतरेंगे। उनके साथ रोहित यादव और यशवीर सिंह भी चुनौती पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:50 PM, 30-Jul-2026

CWG 2026 Day 8 Live: नीरज गोल्ड की ओर रखेंगे पहला कदम, क्वालिफाइंग मैच थोड़ी देर में; रोहित पर भी रहेंगी नजरें

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स का आज आठवां दिन है। आज कई बड़े मुकाबले खेले जाने हैं। एथलेटिक्स में जेवलिन थ्रो का इवेंट सबसे अहम है। नीरज चोपड़ा और रोहित यादव क्वालिफिकेशन पार कर फाइनल में पहुंचने उतरेंगे। वहीं, शॉटपुट में तजिंदर पाल सिंह तूर और समरदीप सिंह फाइनल में उतरेंगे। उनकी नजर भारत को दो और पदक दिलाने पर होगी।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed