Live
CWG 2026 Day 8 Live: नीरज गोल्ड की ओर रखेंगे पहला कदम, क्वालिफाइंग मैच थोड़ी देर में; रोहित पर भी रहेंगी नजरें
{"_id":"6a6b0b13c3fbd2fd6a002f39","slug":"commonwealth-games-2026-glasgow-30-july-india-matches-live-updates-neeraj-chopra-tejaswin-results-highlights-2026-07-30","type":"live","status":"publish","title_hn":"CWG 2026 Day 8 Live: नीरज गोल्ड की ओर रखेंगे पहला कदम, क्वालिफाइंग मैच थोड़ी देर में; रोहित पर भी रहेंगी नजरें","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Thu, 30 Jul 2026 02:39 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 30 Jul 2026 02:39 PM IST
खास बातें
Commonwealth Games 2026 Day 8 Live Updates: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स का आज आठवां दिन है। आज कई बड़े मुकाबले खेले जाने हैं। एथलेटिक्स में जेवलिन थ्रो का इवेंट सबसे अहम है। नीरज चोपड़ा और रोहित यादव क्वालिफिकेशन पार कर फाइनल में पहुंचने उतरेंगे। वहीं, शॉटपुट में तजिंदर पाल सिंह तूर और समरदीप सिंह फाइनल में उतरेंगे। उनकी नजर भारत को दो और पदक दिलाने पर होगी।
विज्ञापन
नीरज, रोहित और यशवीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
02:00 PM, 30-Jul-2026
CWG 2026 Day-8 Live: 30 जुलाई: भारत का पूरा शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)
| समय | स्पर्धा |
|---|---|
| 2:40 PM | एथलेटिक्स - तेजस्विन शंकर (पुरुष डेकाथलॉन 100 मीटर) |
| 2:55 PM | एथलेटिक्स - नीरज चोपड़ा, रोहित यादव, यशवीर सिंह (पुरुष जेवलिन थ्रो क्वालिफिकेशन) |
| 3:20 PM | एथलेटिक्स - तेजस्विन शंकर (डेकाथलॉन लॉन्ग जंप) |
| 4:55 PM | एथलेटिक्स - प्रवीण चित्रावेल, सेल्वा प्रभु (पुरुष ट्रिपल जंप क्वालिफिकेशन) |
| 5:07 PM | ट्रैक साइक्लिंग - रोनाल्डो सिंह, डेविड बेकहम एलकटोहचूंगो, रोजित सिंह (पुरुष टीम स्प्रिंट क्वालिफिकेशन) |
| 5:10 PM | एथलेटिक्स - तेजस्विन शंकर (डेकाथलॉन शॉट पुट) |
| 5:40 PM | एथलेटिक्स - विशाल टीके (पुरुष 400 मीटर सेमीफाइनल) |
| 6:30 PM | वेटलिफ्टिंग - मार्टिना देवी मैबाम (महिला 86+ किग्रा फाइनल) (मेडल इवेंट) |
| 7:30 PM | बॉल्स - भारत (दिनेश कुमार/नवनीत सिंह) बनाम बोत्सवाना (पुरुष पेयर्स) |
| 8:55 PM | बॉल्स - नयनमोनी सैकिया बनाम एम्मा फिरयाना सरोजी (महिला सिंगल्स) |
| 10:50 PM | ट्रैक साइक्लिंग - पुरुष टीम स्प्रिंट फाइनल* (क्वालिफिकेशन पर निर्भर) |
| 11:00 PM | वेटलिफ्टिंग - लवप्रीत सिंह (पुरुष 110+ किग्रा फाइनल) (मेडल इवेंट) |
| 11:30 PM | एथलेटिक्स - तजिंदरपाल सिंह तूर, समरदीप सिंह गिल (पुरुष शॉट पुट फाइनल) (मेडल इवेंट) |
| 11:37 PM | एथलेटिक्स - अनिमेष कुजूर (पुरुष 200 मीटर सेमीफाइनल) |
| 11:38 PM | एथलेटिक्स - तेजस्विन शंकर (डेकाथलॉन हाई जंप) |
| 1:10 AM | एथलेटिक्स - सीमा कालीरामना, निधि रानी (महिला डिस्कस थ्रो फाइनल) (मेडल इवेंट) |
| 1:30 AM | एथलेटिक्स - तेजस्विन शंकर (डेकाथलॉन 400 मीटर) |
| 1:48 AM | एथलेटिक्स - पारुल चौधरी (महिला 5000 मीटर फाइनल) (मेडल इवेंट) |
02:00 PM, 30-Jul-2026
CWG 2026 Day-8 Live: ट्रैक साइक्लिंग और बॉल्स में भी भारतीय चुनौती
इन खेलों में पहली बार ट्रैक साइक्लिंग की शुरुआत होगी, जहां रोनाल्डो सिंह लैतोनजाम, डेविड बेकहम एलकटोहचूंगो और रोजित सिंह यांगलेम पुरुष टीम स्प्रिंट क्वालिफिकेशन में उतरेंगे। क्वालिफाई करने पर यही टीम देर रात फाइनल भी खेलेगी। बॉल्स में पुरुष पेयर्स और महिला सिंगल्स के मुकाबलों में भी भारतीय खिलाड़ी जीत की लय कायम रखने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
02:00 PM, 30-Jul-2026
CWG 2026 Day-8 Live: वेटलिफ्टिंग और एथलेटिक्स में पदकों की उम्मीद
वेटलिफ्टिंग में महिलाओं के 86+ किग्रा वर्ग में मार्टिना देवी मैबाम और पुरुषों के 110+ किग्रा वर्ग में लवप्रीत सिंह पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे। वहीं एथलेटिक्स में तजिंदरपाल सिंह तूर और समरदीप सिंह गिल पुरुष शॉट पुट फाइनल में उतरेंगे। महिलाओं की डिस्कस थ्रो फाइनल में सीमा कालीरामना और निधि रानी भारत की उम्मीदें होंगी, जबकि पारुल चौधरी 5000 मीटर फाइनल में पदक जीतने की कोशिश करेंगी।01:59 PM, 30-Jul-2026
CWG 2026 Day-8 Live: एथलेटिक्स के लिए अहम दिन
भारतीय एथलेटिक्स दल के लिए यह दिन काफी अहम रहने वाला है। डेकाथलॉन में तेजस्विन शंकर अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। हालांकि हाई जंप फाइनल के दौरान घुटने में परेशानी के बाद उनकी फिटनेस पर भी सभी की नजरें रहेंगी। उन्हें 100 मीटर, लॉन्ग जंप, शॉट पुट, हाई जंप और 400 मीटर सहित पांच स्पर्धाओं में हिस्सा लेना है।01:59 PM, 30-Jul-2026
CWG 2026 Day-8 Live: आज आठवां दिन
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आठवें दिन (30 जुलाई) भारतीय खिलाड़ियों के लिए बेहद व्यस्त कार्यक्रम रहेगा। दिन की सबसे बड़ी आकर्षण स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा होंगे, जो आठ साल बाद राष्ट्रमंडल खेलों में वापसी करते हुए पुरुषों की जेवलिन थ्रो क्वालिफिकेशन में उतरेंगे। उनके साथ रोहित यादव और यशवीर सिंह भी चुनौती पेश करेंगे।01:50 PM, 30-Jul-2026