फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   India at Commonwealth Games 2026: Full Schedule, Medal Events and Fixtures for July 30

CWG 2026 Day 8 Schedule: आज नीरज रखेंगे गोल्ड की ओर पहला कदम; तजिंदरपाल से भी स्वर्ण की आस; देखें पूरा शेड्यूल

Thu, 30 Jul 2026 08:49 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 30 Jul 2026 08:49 AM IST
सार

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आठवें दिन भारत की नजरें नीरज चोपड़ा, तेजस्विन शंकर और वेटलिफ्टर्स मार्टिना देवी व लवप्रीत सिंह पर रहेंगी। एथलेटिक्स, वेटलिफ्टिंग, ट्रैक साइक्लिंग और बॉल्स में भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे, जबकि पांच पदक मुकाबलों में भारत के पास पदक जीतने का शानदार मौका होगा।

विज्ञापन
India at Commonwealth Games 2026: Full Schedule, Medal Events and Fixtures for July 30
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 आज का शेड्यूल - फोटो : ANI

विस्तार

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आठवें दिन (30 जुलाई) भारतीय खिलाड़ियों के लिए बेहद व्यस्त कार्यक्रम रहेगा। दिन की सबसे बड़ी आकर्षण स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा होंगे, जो आठ साल बाद राष्ट्रमंडल खेलों में वापसी करते हुए पुरुषों की जेवलिन थ्रो क्वालिफिकेशन में उतरेंगे। उनके साथ रोहित यादव और यशवीर सिंह भी चुनौती पेश करेंगे।

विज्ञापन

India at Commonwealth Games 2026: Full Schedule, Medal Events and Fixtures for July 30
तेजस्विन शंकर - फोटो : ANI

भारतीय एथलेटिक्स दल के लिए यह दिन काफी अहम रहने वाला है। डेकाथलॉन में तेजस्विन शंकर अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। हालांकि हाई जंप फाइनल के दौरान घुटने में परेशानी के बाद उनकी फिटनेस पर भी सभी की नजरें रहेंगी। उन्हें 100 मीटर, लॉन्ग जंप, शॉट पुट, हाई जंप और 400 मीटर सहित पांच स्पर्धाओं में हिस्सा लेना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

India at Commonwealth Games 2026: Full Schedule, Medal Events and Fixtures for July 30
तजिंदर पाल सिंह तूर - फोटो : फाइल

वेटलिफ्टिंग और एथलेटिक्स में पदकों की उम्मीद
वेटलिफ्टिंग में महिलाओं के 86+ किग्रा वर्ग में मार्टिना देवी मैबाम और पुरुषों के 110+ किग्रा वर्ग में लवप्रीत सिंह पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे। वहीं एथलेटिक्स में तजिंदरपाल सिंह तूर और समरदीप सिंह गिल पुरुष शॉट पुट फाइनल में उतरेंगे। महिलाओं की डिस्कस थ्रो फाइनल में सीमा कालीरामना और निधि रानी भारत की उम्मीदें होंगी, जबकि पारुल चौधरी 5000 मीटर फाइनल में पदक जीतने की कोशिश करेंगी।

विज्ञापन

India at Commonwealth Games 2026: Full Schedule, Medal Events and Fixtures for July 30
नीरज चोपड़ा - फोटो : IANS

ट्रैक साइक्लिंग और बॉल्स में भी भारतीय चुनौती
इन खेलों में पहली बार ट्रैक साइक्लिंग की शुरुआत होगी, जहां रोनाल्डो सिंह लैतोनजाम, डेविड बेकहम एलकटोहचूंगो और रोजित सिंह यांगलेम पुरुष टीम स्प्रिंट क्वालिफिकेशन में उतरेंगे। क्वालिफाई करने पर यही टीम देर रात फाइनल भी खेलेगी। बॉल्स में पुरुष पेयर्स और महिला सिंगल्स के मुकाबलों में भी भारतीय खिलाड़ी जीत की लय कायम रखने की कोशिश करेंगे।

India at Commonwealth Games 2026: Full Schedule, Medal Events and Fixtures for July 30
विशाल टीके - फोटो : @ India_AllSports

30 जुलाई: भारत का पूरा शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)

समय स्पर्धा
2:40 PM एथलेटिक्स - तेजस्विन शंकर (पुरुष डेकाथलॉन 100 मीटर)
2:55 PM एथलेटिक्स - नीरज चोपड़ा, रोहित यादव, यशवीर सिंह (पुरुष जेवलिन थ्रो क्वालिफिकेशन)
3:20 PM एथलेटिक्स - तेजस्विन शंकर (डेकाथलॉन लॉन्ग जंप)
4:55 PM एथलेटिक्स - प्रवीण चित्रावेल, सेल्वा प्रभु (पुरुष ट्रिपल जंप क्वालिफिकेशन)
5:07 PM ट्रैक साइक्लिंग - रोनाल्डो सिंह, डेविड बेकहम एलकटोहचूंगो, रोजित सिंह (पुरुष टीम स्प्रिंट क्वालिफिकेशन)
5:10 PM एथलेटिक्स - तेजस्विन शंकर (डेकाथलॉन शॉट पुट)
5:40 PM एथलेटिक्स - विशाल टीके (पुरुष 400 मीटर सेमीफाइनल)
6:30 PM वेटलिफ्टिंग - मार्टिना देवी मैबाम (महिला 86+ किग्रा फाइनल) (मेडल इवेंट)
7:30 PM बॉल्स - भारत (दिनेश कुमार/नवनीत सिंह) बनाम बोत्सवाना (पुरुष पेयर्स)
8:55 PM बॉल्स - नयनमोनी सैकिया बनाम एम्मा फिरयाना सरोजी (महिला सिंगल्स)
10:50 PM ट्रैक साइक्लिंग - पुरुष टीम स्प्रिंट फाइनल* (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
11:00 PM वेटलिफ्टिंग - लवप्रीत सिंह (पुरुष 110+ किग्रा फाइनल) (मेडल इवेंट)
11:30 PM एथलेटिक्स - तजिंदरपाल सिंह तूर, समरदीप सिंह गिल (पुरुष शॉट पुट फाइनल) (मेडल इवेंट)
11:37 PM एथलेटिक्स - अनिमेष कुजूर (पुरुष 200 मीटर सेमीफाइनल)
11:38 PM एथलेटिक्स - तेजस्विन शंकर (डेकाथलॉन हाई जंप)
1:10 AM एथलेटिक्स - सीमा कालीरामना, निधि रानी (महिला डिस्कस थ्रो फाइनल) (मेडल इवेंट)
1:30 AM एथलेटिक्स - तेजस्विन शंकर (डेकाथलॉन 400 मीटर)
1:48 AM एथलेटिक्स - पारुल चौधरी (महिला 5000 मीटर फाइनल) (मेडल इवेंट)

सातवें दिन के हाईलाइट्स
 
  • दिलीप महादू गावित ने रचा इतिहास
    पुरुष 100 मीटर टी47 पैरा एथलेटिक्स में 10.71 सेकेंड के गेम्स रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतकर भारत को तीसरा गोल्ड दिलाया।
  • भारत का ऐतिहासिक गोल्ड-सिल्वर फिनिश
    इसी स्पर्धा में मोहम्मद बासिल मोर्सिंगनकाथ ने 10.83 सेकेंड के साथ रजत पदक जीतकर भारत को शीर्ष दो स्थान दिलाए।
  • मुरली श्रीशंकर का ऐतिहासिक रजत
    पुरुष लंबी कूद में 8.09 मीटर की छलांग लगाकर लगातार दो कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने।
  • चोट से वापसी, फिर पोडियम पर श्रीशंकर
    पिछले साल गंभीर घुटने की चोट झेलने के बाद श्रीशंकर ने शानदार वापसी करते हुए भारत के लिए रजत पदक जीता।
  • अनिमेष कुजूर सेमीफाइनल में
    राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी अनिमेष ने 20.46 सेकेंड के सीजन बेस्ट समय के साथ पुरुष 200 मीटर के सेमीफाइनल में जगह बनाई।
  • 400 मीटर बाधा दौड़ में दो भारतीय फाइनल में
    यशस पलाक्षा और संतोष के. तमिलरासन ने 'फास्टेस्ट लूजर' के रूप में फाइनल के लिए क्वालिफाई किया।
  • शॉट पुट में भारत की डबल चुनौती बरकरार
    तेजिंदरपाल सिंह तूर (20.14 मीटर) और समरदीप सिंह गिल (19.95 मीटर) ने आसानी से पुरुष शॉट पुट फाइनल में प्रवेश किया।
  • मनप्रीत पदक से मामूली अंतर से चूकीं
    महिला शॉट पुट फाइनल में 17.49 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ चौथे स्थान पर रहीं।
  • पारुल चौधरी का निराशाजनक प्रदर्शन
    महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल में पारुल 9:26.75 मिनट के समय के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।
  • भारत के खाते में दो और पदक जुड़े
    सातवें दिन एक स्वर्ण और दो रजत समेत भारत ने पदक तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत की, जबकि एथलेटिक्स में कई खिलाड़ी फाइनल में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed