फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   PM Modi to launch 100-week campaign against drug abuse Sports Minister Mansukh Mandaviya announced

PM Modi: नशामुक्ति के खिलाफ 100 सप्ताह के अभियान का आगाज करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, खेलकूद का भी होगा आयोजन

Wed, 29 Jul 2026 04:21 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 29 Jul 2026 04:21 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो अगस्त को नशामुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान की शुरुआत करेंगे। नशामुक्ति के खिलाफ यह 100 सप्ताह का अभियान होगा जिसके तरत खेल आयोजनों, वॉकाथन, ध्यान के सत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कला स्पर्धाएं और नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे। 

विज्ञापन
PM Modi to launch 100-week campaign against drug abuse Sports Minister Mansukh Mandaviya announced
मनसुख मांडविया, केंद्रीय खेल मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

भारत में युवाओं में नशे की बढ़ती लत से चिंतित खेल और युवा कार्यमंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को सौ सप्ताह तक चलने वाले नशामुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान की घोषणा की जिसका आरंभ दो अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। मांडविया ने बुधवार को कहा कि यह एक दिवसीय अभियान नहीं बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के आहवान पर 100 सप्ताह तक चलने वाला जन भागीदारी अभियान होगा।
विज्ञापन


अभियान के तहत ये आयोजन होंगे
मांडविया ने कहा, 'दो अगस्त 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नशामुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान का आरंभ करेंगे और देश के युवाओं को नशामुक्त भारत के निर्माण के लिये प्रेरित करेंगे।' उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत 100 सप्ताह तक प्रत्येक रविवार देशभर में खेलकूद आयोजन, वॉकाथन, ध्यान के सत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कला स्पर्धाएं और नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे। 
विज्ञापन


मांडविया ने कहा, 'नशे की समस्या तेजी से विकराल रूप लेती ला रही है जो गंभीर चिंता का विषय है। मैं देश के सभी युवाओं से आग्रह करता हूं कि प्रधानमंत्री के इस राष्ट्रहित के आहवान से जुड़ें और अभियान का सक्रिय हिस्सा बनें। देश भर के लगभग 10000 स्थानों पर एक करोड़ से अधिक युवा इस राष्ट्रीय संकल्प में सहभागी बनेंगे।' अभियान में ‘माय भारत ’ प्लेटफॉर्म के जरिये जुड़ा जा सकता है। इसमें ‘माय भारत ’ स्वयंसेवी, युवा क्लब, स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, एनजीओ और 125 से अधिक अध्यात्मिक संगठन जुड़ने जा रहे हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेलमंत्री ने बताया कि इस अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले स्वयंसेवकों और संगठनों को 50वां, 75वां और 100वां सप्ताह जैसी उपलब्धि पर सम्मानित भी किया जाएगा। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की 2025 की रिपोर्ट के अनुसार देश भर में लगभग 1.34 लाख किलो नशीले पदार्थ जब्त किए गए जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 1,980 करोड़ रुपये है। इसी साल 42,282 एकड़ में हो रही अफीम की अवैध खेती को नष्ट किया गया जबकि 2020 में यह आंकड़ा 10000 एकड़ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed