{"_id":"6a6cdae105c2c774a90e682a","slug":"asmita-dey-played-empty-stomach-won-gold-thank-you-yogi-ji-2026-07-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Asmita Dey: भूखे पेट खेलीं, गोल्ड जीतकर बोलीं- योगी जी का शुक्रिया, त्रिपुरा की अस्मिता डे के संघर्ष की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Asmita Dey: भूखे पेट खेलीं, गोल्ड जीतकर बोलीं- योगी जी का शुक्रिया, त्रिपुरा की अस्मिता डे के संघर्ष की कहानी
आईएएनएस, नोएडा
Published by: विकास कुमार
Updated Fri, 31 Jul 2026 10:56 PM IST
सार
जीत के तुरंत बाद अस्मिता ने कहा कि मैं इस गोल्ड मेडल से बहुत खुश हूं। यह उन सभी के लिए है जिन्होंने मेरा समर्थन किया। मैं योगी जी को भी धन्यवाद देना चाहती हूं क्योंकि उन्होंने मुझे यूपी पुलिस में नौकरी दी।
विज्ञापन
1 of 6
अस्मिता डे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
2026 राष्ट्रमंडल खेलों में अपने करियर की अब तक की सबसे बड़ी सफलता हासिल करने के बाद, भारतीय जूडोका अस्मिता डे ने अपना स्वर्ण पदक उन सभी लोगों को समर्पित किया जो उनके सफर में साथ खड़े रहे। इसके साथ ही, उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी देने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है।
2 of 6
अस्मिता डे
- फोटो : PTI
कड़े मुकाबले में कनाडा की खिलाड़ी को दी मात
मूल रूप से त्रिपुरा की रहने वालीं लेकिन अब वाराणसी में बसीं अस्मिता ने गुरुवार को महिला 48 किग्रा जूडो के फाइनल में शानदार और संयमित प्रदर्शन किया। उन्होंने कड़े खिताबी मुकाबले में कनाडा की हेइडी क्वाच को 2-1 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मैच के अहम पलों में अस्मिता ने खुद को शांत रखा और बेहतरीन रणनीति के साथ मजबूत डिफेंस का मुजाहिरा करते हुए जीत सुनिश्चित की। पूरे टूर्नामेंट में उनका दबदबा देखने को मिला।
3 of 6
अस्मिता डे
- फोटो : PTI
'योगी जी के समर्थन से परिवार को मिला संबल'
जीत के तुरंत बाद अस्मिता ने कहा कि मैं इस गोल्ड मेडल से बहुत खुश हूं। यह उन सभी के लिए है जिन्होंने मेरा समर्थन किया। मैं योगी जी को भी धन्यवाद देना चाहती हूं क्योंकि उन्होंने मुझे यूपी पुलिस में नौकरी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अस्मिता डे
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने अपनी मानसिकता को लेकर कहा कि आज मेरी मानसिकता बस यही थी कि 48 किलोग्राम वर्ग में मैं सर्वश्रेष्ठ हूं और मुझे अपने देश, खुद के लिए, अपने कोच, माता-पिता और रिश्तेदारों के लिए हर हाल में स्वर्ण जीतना है। यूपी पुलिस में नौकरी मिलने से मेरे परिवार को जो आर्थिक मदद मिली, उसी वजह से मैं यहां आकर गोल्ड मेडल जीतने में सफल रही।
विज्ञापन
5 of 6
अस्मिता डे
- फोटो : PTI
वजन बनाए रखने के लिए रहना पड़ा भूखा
अस्मिता ने खिताबी मुकाबले से पहले रैंडम वेट-इन (वजन जांच) के संघर्ष को भी साझा किया। उन्होंने बताया कि उन्हें सुबह भूखा रहना पड़ा था। मैं ज्यादा कुछ नहीं खा सकती थी क्योंकि रैंडम वेट-इन में आपका वजन 50 किलो से कम होना चाहिए। जब मैं सुबह उठी, तो मेरा वजन 50 किलो 300 ग्राम था, इसलिए मैंने कुछ नहीं खाया। जब मेरा नाम रैंडम वेट-इन के लिए आया, तब जाकर मैंने औपचारिकता पूरी होने के बाद खाया-पिया और उसके एक घंटे बाद ही मेरी फाइट थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।