फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Seven-year-old Anagh set a world record in Indore by reciting fifty mantras and shlokas in 10 min

Indore News: सात वर्षीय अनघ ने इंदौर में 10 मिनिट में पचास मंत्र और श्लोक बोलकर बनाया वर्ल्ड रिकाॅर्ड

Fri, 31 Jul 2026 07:28 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Fri, 31 Jul 2026 07:28 PM IST
सार

जिस उम्र में बच्चे खेल-कूद और पढ़ाई में व्यस्त रहते हैं, उस उम्र में इंदौर के सात वर्षीय अनघ चित्तौड़ा अपनी विश्व रिकॉर्ड बना रहे हैं। अनघ ने महज 10 मिनट 48 सेकंड में 50 मंत्र और श्लोक सुनाकर वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Indore News: Seven-year-old Anagh set a world record in Indore by reciting fifty mantras and shlokas in 10 min
अनघ चित्तौड़ा - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर के सात वर्षीय अनघ चित्तौड़ा ने 10 मिनट 48 सेकंड में 50 मंत्र और श्लोक सुनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। उनकी इस प्रतिभा को वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की टीम ने प्रमाणित किया। प्रतिनिधियों के सामने अनघ ने सभी मंत्र और श्लोक कंठस्थ सुनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

 

इससे पहले, तीन वर्ष 11 माह 13 दिन की आयु में अनघ ने 9 अंकों तक की 50 जोड़ी (कुल 100 बड़ी-छोटी) संख्याओं की तुलना केवल 5 मिनट 20 सेकंड में कर अपना पहला वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। वहीं, चार वर्ष नौ दिन की आयु में उन्होंने मात्र 3 मिनट 1 सेकंड में 50 मसालों की पहचान कर दूसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

विज्ञापन

 

नए रिकॉर्ड की तैयारी के लिए उनकी मां श्रद्धा चित्तौड़ा ने दो वर्ष की आयु से ही उन्हें संस्कृत श्लोकों का नियमित अभ्यास कराना शुरू कर दिया था। अनघ रोज सुबह श्लोकों का अभ्यास करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन



मां के अनुशासन और अनघ के निरंतर अभ्यास की बदौलत उसने कम समय में मंत्र और श्लोक कंठस्थ करना सीख लिया। पिता प्रणय चित्तौड़ा का कहना है कि परिवार के सामूहिक प्रयासों ने इस असाधारण उपलब्धि को संभव बनाया। उन्होंने बताया कि अनघ पढ़ाई में भी होनहार है। उसे खेलना और भजन सुनना भी पसंद है।अनख की शिक्षा के लिए घर पर रहकर ही हो रही है। वह स्कूल नहीं जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed