{"_id":"6a6c2fab24158e451a0739c8","slug":"video-one-person-died-after-being-hit-by-an-unidentified-vehicle-on-the-chandigarh-manali-highway-in-kiratpur-sahib-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"कीरतपुर साहिब में चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीरतपुर साहिब में चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत
कीरतपुर साहिब में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर गांव मोड़ा के समीप शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा मौड़ा टोल प्लाजा से करीब आधा किलोमीटर आगे हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, राहगीरों ने हाईवे के बीचों-बीच एक व्यक्ति का शव नग्न अवस्था में पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।
पुलिस ने एनएचआई की 1033 एंबुलेंस की सहायता से शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल श्री आनंदपुर साहिब भेज दिया है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात वाहन व मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।