{"_id":"6a6c33d24e234c44c80916bc","slug":"video-pandoh-dam-water-release-beas-river-alert-mandi-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: पंडोह बांध से छोड़ा गया 33,110 क्यूसेक पानी, ब्यास नदी किनारे न जाने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: पंडोह बांध से छोड़ा गया 33,110 क्यूसेक पानी, ब्यास नदी किनारे न जाने की चेतावनी
Ankesh Dogra
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:04 AM IST
Link Copied
लगातार बारिश के बीच पंडोह बांध में पानी की आवक बढ़ने के कारण शुक्रवार सुबह ब्यास नदी में पानी का डिस्चार्ज बढ़ा दिया गया। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) ने आम लोगों, पर्यटकों और नदी किनारे रहने वाले लोगों से ब्यास नदी के पास न जाने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।
बीबीएमबी के अनुसार शुक्रवार सुबह 9 बजे तक पंडोह बांध में 38,098 क्यूसेक पानी की आवक दर्ज की गई, जबकि 33,110 क्यूसेक पानी स्पिलवे के माध्यम से ब्यास नदी में छोड़ा जा रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि जलाशय में पानी की आवक लगातार बढ़ रही है। यदि जलस्तर में और वृद्धि होती है तो स्पिलवे गेटों से अतिरिक्त पानी छोड़ा जा सकता है, जिससे ब्यास नदी का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है।
बीबीएमबी ने होटल, गेस्ट हाउस, होमस्टे संचालकों, कैंप ऑपरेटरों और टैक्सी चालकों से भी अपील की है कि वे पर्यटकों को नदी किनारे जाने से रोकें और संभावित खतरे की जानकारी दें।
लोगों को समय रहते सतर्क करने के लिए बांध क्षेत्र में हूटर और सायरन भी बजाए जाएंगे। बीबीएमबी के अधिशासी अभियंता चंद्रमणी ने कहा कि चेतावनी अवधि के दौरान लोग ब्यास नदी के किनारे जाने से बचें और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से हादसों की आशंका बनी रहती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।