{"_id":"6a6c209c978f8438920d0c64","slug":"video-dharmpur-kusri-poultry-farm-fire-mandi-200-broiler-chickens-dead-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi Fire News: धर्मपुर के कुसरी में भीषण आग, पोल्ट्री फार्म जलकर राख; 200 तक बॉयलर मुर्गे जिंदा जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi Fire News: धर्मपुर के कुसरी में भीषण आग, पोल्ट्री फार्म जलकर राख; 200 तक बॉयलर मुर्गे जिंदा जले
Ankesh Dogra
Updated Fri, 31 Jul 2026 09:42 AM IST
Link Copied
मंडी जिले के धर्मपुर उपमंडल के कुसरी (रोह) गांव में गुरुवार रात एक भीषण अग्निकांड में पोल्ट्री फार्म पूरी तरह जलकर राख हो गया। हादसे में फार्म में मौजूद करीब 150 से 200 बॉयलर मुर्गे जिंदा जल गए, जबकि पोल्ट्री से जुड़ा अन्य सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार फार्म मालिक कृष्ण चंद्र पुत्र चिमनु राम को करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम करीब 8:30 बजे पोल्ट्री फार्म में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे फार्म को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि मुर्गों और सामान को बाहर निकालने का मौका नहीं मिल सका।
सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक पोल्ट्री फार्म पूरी तरह जल चुका था।
प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। साथ ही नुकसान का भी विस्तृत आकलन किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।