बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   hamirpur mla ashish sharma targets government over fir against sudhir sharma

Hamirpur: सुधीर शर्मा पर एफआईआर के बाद सरकार पर बरसे आशीष शर्मा, बोले- अधिकारी और कांग्रेसी नेता अपने कागज भी रखें दुरुस्त

Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Fri, 31 Jul 2026 04:49 PM IST
hamirpur mla ashish sharma targets government over fir against sudhir sharma
धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर हमीरपुर से भाजपा विधायक आशीष शर्मा ने प्रदेश सरकार और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। शुक्रवार को हमीरपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि यदि मामला आय से अधिक संपत्ति का है तो इसकी जांच आयकर विभाग को करनी चाहिए, न कि पुलिस को। आशीष शर्मा ने कहा कि प्रदेश में यह पहली बार हो रहा है कि खनन और आयकर विभाग से जुड़े मामलों की जांच भी पुलिस के माध्यम से कराई जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ मतदान करने वाले विधायकों पर एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में शिकायत करने वाले कांग्रेस नेताओं और जांच से जुड़े अधिकारियों को भी अपने दस्तावेज व्यवस्थित रखने चाहिए, ताकि भविष्य में यदि उनके मामलों की जांच हो तो उन्हें सहयोग करने में कठिनाई न आए। भाजपा विधायक ने देहरा उपचुनाव के दौरान कथित कैश फॉर वोट प्रकरण का भी जिक्र किया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इस मामले में भी सरकार और मुख्यमंत्री एफआईआर दर्ज करवाएंगे। इसके अलावा उन्होंने हमीरपुर बस अड्डे के निर्माण में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच की मांग करते हुए दावा किया कि 36 करोड़ रुपये के टेंडर के मुकाबले 94 करोड़ रुपये का भुगतान बिना टेंडर के किया गया। उन्होंने नादौन क्षेत्र से जुड़े भूमि मामलों में भी कार्रवाई की मांग की। आशीष शर्मा ने पंचायत चुनाव के नतीजों का उल्लेख करते हुए दावा किया कि कांग्रेस को प्रदेशभर में अपेक्षित सफलता नहीं मिली और आगामी विधानसभा चुनावों में भी पार्टी को नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री के नादौन विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा की जीत का दावा किया। पत्रकार वार्ता में उन्होंने हमीरपुर मेडिकल कॉलेज से कार्डियोलॉजिस्ट के तबादले और अस्पताल में दवाइयों की कमी का मुद्दा भी उठाया। इसके अलावा विश्वविद्यालयों में फीस बढ़ोतरी की आलोचना करते हुए कहा कि यह छात्रों के हितों के विपरीत है। वहीं, लोकसभा से पारित एंटी पेपर लीक विधेयक का स्वागत करते हुए उन्होंने इसे भर्ती और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: सीडीओ के संभावित निरीक्षण से पहले गांव में सफाई, फिर भी जलभराव और कीचड़ से परेशान ग्रामीण

31 Jul 2026

Mandi: पंडोह बांध से छोड़ा गया 33,110 क्यूसेक पानी, ब्यास नदी किनारे न जाने की चेतावनी

31 Jul 2026

मोगा के निहाल सिंह वाला लिंक रोड पर युवक की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस

हमीरपुर: चित्रकूट से लौट रहे परिवार की अनियंत्रित कार दुकान में घुसी, 8 लोग बाल-बाल बचे

31 Jul 2026

कीरतपुर साहिब में चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत

विज्ञापन

डायरेक्टर शिक्षा विभाग (सेकेंडरी) के कार्यालय के बाहर अध्यापकों का प्रदर्शन

VIDEO: लखनऊ विश्वविद्यालय का 69वां दीक्षांत समारोह, कुल 1,25,239 विद्यार्थियों को उपाधियां मिलीं

31 Jul 2026
विज्ञापन

Chamba Rain: मूसलाधार बारिश में शहर की सड़कें बनीं तालाब, जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल

31 Jul 2026

VIDEO: हर हर महादेव... कंधे पर 65 लीटर गंगाजल लेकर जलाभिषेक करने निकले लक्ष्मण मौर्य

31 Jul 2026

कैथल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एंटी नारकोटिक सेल और तस्करों में मुठभेड़, मटौर निवासी तस्कर संदीप अस्पताल में भर्ती

31 Jul 2026

VIDEO: कलुआ राम मंडी बंद कराने को फिर से धरने पर बैठेंगे व्यापारी

31 Jul 2026

VIDEO: 50 किलो फूलों से महकेगा भोलेनाथ का दरबार

31 Jul 2026

VIDEO: बोल बम के जयकारों के बीच, बदहाल मार्ग बनेंगे रोड़े

31 Jul 2026

VIDEO: आगरा में मौत का लाइव CCT V, 18 चक्का ट्रक की चपेट में आया युवक

31 Jul 2026

फतेहाबाद की हंस मार्किट में नगर परिषद का अतिक्रमण हटाओ अभियान, रेहड़ियां जब्त

31 Jul 2026

कानपुर: निषाद पार्टी ने आरक्षण की मांग कर विधायक को सौंपा ज्ञापन

31 Jul 2026

Mandi Fire News: धर्मपुर के कुसरी में भीषण आग, पोल्ट्री फार्म जलकर राख; 200 तक बॉयलर मुर्गे जिंदा जले

31 Jul 2026

Hamirpur: 107 करोड़ से मजबूत होगी बिजली व्यवस्था, 701 नए ट्रांसफार्मर लगेंगे

पानीपत में सावन के दूसरे दिन शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, तड़के ही दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु

31 Jul 2026

11 अगस्त से डीएसपी राजासांसी कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेगी किसान-मजदूर संघर्ष समिति

31 Jul 2026

अमृतसर बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों ने दुकान से उठाई चीनी की बोरी, सीसीटीवी फुटेज आई सामने

31 Jul 2026

यमुनोत्री हाईवे पर कई जगह भूस्खलन से यातायात ठप,

31 Jul 2026

जीरा पुलिस ने नाबालिग बच्चे को परिजनों से मिलाया

राजस्थान में मानसून का नया दौर शुरू, कहीं भारी तो कहीं अति भारी बारिश की संभावना

31 Jul 2026

Barwani News: ऑनलाइन परीक्षा केंद्र की मांग को लेकर सैकड़ों छात्रों का प्रदर्शन, 11 घंटे तक चला धरना

31 Jul 2026

Rajasthan: CM भजनलाल ने की PM मोदी की सराहना, बोले- संत रविदास का संदेश घर-घर पहुंचाया

31 Jul 2026

Chhattisgarh News: लगातार बारिश से गंगरेल बांध का जलस्तर बढ़ा, जरूरत पड़ने पर छोड़ेंगे 20 हजार क्यूसेक पानी

31 Jul 2026

Baran News: वृद्धा के सिर पर जानलेवा हमला, आधा किलो चांदी के कड़े और सोने का ताबीज लूटकर फरार हुआ बदमाश

31 Jul 2026

Ujjain: भांग के दिव्य श्रृंगार में सजे बाबा महाकाल, त्रिपुंड-चंद्रमा, बेलपत्र और डमरू के साथ खुला तीसरा नेत्र

31 Jul 2026

शुक्लागंज: करोड़ों की लागत से लगे स्ट्रीट पोल जर्जर, बत्ती भी नहीं जल रही

31 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed