{"_id":"6a6c8952316db52c1806dc28","slug":"video-rahal-gathha-ka-khalfa-ashabhanaya-tapapanae-para-rayabral-ma-kagarasaya-na-bhajapa-jalthhayakashha-ka-khalfa-khal-maraca-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी पर रायबरेली में कांग्रेसियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी पर रायबरेली में कांग्रेसियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा
रायबरेली में सांसद राहुल गांधी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने पर भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बृहस्पतिवार की रात को सदर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के साथ डीह और नसीराबाद में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। साफ कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज न होने पर जिले में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
बृहस्पतिवार को शहर के आंबेडकर पार्क में राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने राहुल गांधी के इस्तीफे की मांग को लेकर धरना दिया था। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी ने राहुल गांधी के खिलाफ अपशब्द बोले थे। इस कारण कांग्रेसियों में गुस्सा भड़का हुआ है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सुशील पासी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर प्रदर्शन किया। सुशील पासी ने कहा कि पुलिस को भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज करनी होगी। ऐसा न होने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने डीएम के राज्यपाल के लिए संबोधित ज्ञापन भी दिया।
डीह। कांग्रेस पार्टी के सलोन विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अर्जुन पासी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता सलोन कोतवाली परिसर पहुंचे। उनके साथ भारी संख्या में पदाधिकारी भी थे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी की सांसद राहुल गांधी के खिलाफ की गई कथित टिप्पणी का विरोध किया गया। कांग्रेसियों ने इस संबंध में सलोन कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा। इसी तरह अमेठी कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष किरन देवी ने कार्यकर्ताओं संग प्रभारी निरीक्षक थाना डीह को शिकायती पत्र दिया। उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की। इस मौके पर डीह ब्लॉक अध्यक्ष शिव दर्शन पासी, गणेश मौर्य , वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इंद्रपाल प्रभाकर, गुफरान अहमद मौजूद रहे।
नसीराबाद। राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी द्वारा कथित अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नसीराबाद थाने पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की। अनुसूचित प्रकोष्ठ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष तुलसीराम पासी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता इकट्ठा हुए और थाने जाकर उप निरीक्षक गौरव को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर किरन देवी, सैयद हुसैन, श्याम सुंदर तिवारी, इंद्र पाल प्रभाकर,ऊषा कांत पांडेय, राकेश तिवारी,नवी बक्स, अरविंद कुमार मौर्य, राजीव त्रिपाठी, रवि प्रभाकर मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।