{"_id":"6af5b104a5dc30db47049736","slug":"video-volleyball-competition-organized-in-raebareli-prayagraj-defeated-sultanpur-and-captured-trophy-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन, प्रयागराज ने सुल्तानपुर को हराकर ट्रॉफी पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन, प्रयागराज ने सुल्तानपुर को हराकर ट्रॉफी पर किया कब्जा
रायबरेली के नसीराबाद क्षेत्र में शिवपति शिव दर्शन पांडेय सेवा समिति के तत्वावधान में जय बाबा परमान तिवारी बभनपुर में प्रथम वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अखिलेश आर पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया।
उद्घाटन मैच कुंवरमऊ और कांटा के बीच खेला गया। इसमें कांटा की टीम ने कुंवरमऊ को लगातार दो सेटों में 25-11 और 25-4 से हराया। इसके बाद प्रयागराज ने कांटा को 21-17 से शिकस्त दी। सुल्तानपुर ने अठेहा प्रतापगढ़ को 23-21 और 21-14 से हराया। वहीं पूरे शिवा मऊ ने रोखा को 21-17 और 21-13 से पराजित किया। रायबरेली और टिकरा बाराबंकी के बीच रोमांचक मुकाबले में बाराबंकी ने तीसरे सेट में जीत दर्ज की।
पहले सेमीफाइनल में सुल्तानपुर ने पूरे शिवा मऊ को 25-19 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में प्रयागराज ने बाराबंकी को 27-25 से हराया। फाइनल मुकाबले में प्रयागराज की टीम ने सुल्तानपुर को 25-13 से हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
मुख्य अतिथि अखिलेश आर पांडेय ने विजेता टीम को 21 हजार रुपये की चेक व शील्ड तथा उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये की चेक व शील्ड देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक अशोक कुमार और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विशाल सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।