{"_id":"6a6c84b9938900245904c748","slug":"video-lkhanauu-ma-karasa-rada-para-thhasa-saugdhaka-brakadaga-karaka-ghara-gaya-rasata-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में कुर्सी रोड पर धंसी सड़क, बैरिकेडिंग करके घेरा गया रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में कुर्सी रोड पर धंसी सड़क, बैरिकेडिंग करके घेरा गया रास्ता
लखनऊ में लाला लाजपत राय वार्ड के कुर्सी रोड स्थित सब्जी मंडी के पीछे शुक्रवार दोपहर करीब 3.00 बजे अचानक सड़क धंस गई। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर सीवर (सुएज) विभाग के सुपरवाइजर अवधेश अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने दुर्घटना की आशंका को देखते हुए धंसे हिस्से की बैरिकेडिंग कर घेराबंदी कर दी, जिससे कोई हादसा न हो।
स्थानीय निवासी शैलेन्द्र लोधी ने बताया कि सड़क धंसने की सूचना तुरंत विभाग को दी गई थी। उनका कहना है कि इलाके में नाला लंबे समय से चोक है। जल निकासी बाधित होने के कारण सड़क के नीचे मिट्टी का कटाव हो रहा है, जिससे जगह-जगह सड़क धंसने की घटनाएं सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों ने जल्द नाला साफ कराने और सड़क की स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।