Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Rs 3 lakh stolen after opening digital lock firm employee mastermind arrested along with an accomplice

कानपुर: डिजिटल लॉक खोलकर तीन लाख की चोरी, फर्म का कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, साथी संग गिरफ्तार

Thu, 12 Nov 2026 03:33 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 12 Nov 2026 03:33 PM IST
सार

Kanpur News: साई कृपा अपार्टमेंट स्थित बिल्डर के कार्यालय के डिजिटल लॉक को खोलकर तीन लाख रुपये और चेकबुक चोरी करने वाले मास्टरमाइंड समेत दो आरोपियों को कोहना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चौंकाने वाला तथ्य यह है कि चोरी की साजिश फर्म के ही एक कर्मचारी ने अपने कर्ज को चुकाने के लिए रची थी।

विज्ञापन
Kanpur Rs 3 lakh stolen after opening digital lock firm employee mastermind arrested along with an accomplice
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में एमराल्ड गार्डन निवासी बिल्डर के साई कृपा अपार्टमेंट स्थित कार्यालय से चोर दो से तीन लाख रुपये नकद, बैंक की चेकबुक और जरूरी दस्तावेज चोरी कर ले गए। आठ नवंबर की शाम 7:28 बजे चोरों ने कार्यालय का डिजिटल लॉक खोलकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर कोहना पुलिस ने जांच शुरू की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

विज्ञापन

चोरी की साजिश किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि फर्म में काम करने वाले कर्मचारी ने ही रची थी। उसने साथी के साथ मिलकर वारदात की और पहचान छिपाने के लिए हेलमेट पहनकर स्कूटी से पहुंचा था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर चोरी की चेकबुक और 12 हजार रुपये बरामद किए हैं। एमराल्ड गार्डन टावर नंबर चार निवासी विवेक शुक्ला की विनायक बिल्डर्स एंड सप्लायर्स नाम से फर्म है।

विज्ञापन
Trending Videos

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिए थे दो संदिग्ध
इसका कार्यालय साई कृपा अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर ए-4 में है। विवेक के मुताबिक, आठ नवंबर को कार्यालय में चोरी हुई थी। दरवाजे पर लगा डिजिटल लॉक तोड़कर या हैक करके चोर अंदर घुसे थे। वहां रखे दो से तीन लाख रुपये नकद, बैंक की चेकबुक और फर्म से जुड़े जरूरी दस्तावेज गायब मिले। सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध दिखाई दिए। विवेक ने नौ नवंबर को कोहना थाने में शिकायत की थी। जांच के बाद 10 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई।

विज्ञापन

पासवर्ड जानता था कर्मचारी, कर्ज चुकाने को की चोरी
कोहना थाना प्रभारी मनीष सिंह के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर आरोपियों की पहचान हुई। गिरफ्तार आरोपियों में फर्म का कर्मचारी अर्जुन श्रीवास्तव उर्फ दीपू उन्नाव के शुक्लागंज के आदर्श नगर और उसका साथी बाबूपुरवा  के मुंशीपुरवा निवासी हिमांशु गौड़ शामिल हैं। अर्जुन को कार्यालय के डिजिटल लॉक का पासवर्ड पता था। विवेक ने उसे पहले ही पासवर्ड बता रखा था।

विज्ञापन

12 हजार रुपये और एक चेकबुक बरामद
थाना प्रभारी के अनुसार, अर्जुन पर कर्ज था। उसे चुकाने के लिए उसने साथी के साथ चोरी की योजना बनाई। दोनों स्कूटी से पहुंचे और सीसीटीवी में पहचान छिपाने के लिए हेलमेट पहन रखा था। पुलिस ने दोनों को 11 नवंबर की रात 11:52 बजे गिरफ्तार किया। उनके पास से वारदात में इस्तेमाल स्कूटी, हेलमेट, पेचकस, प्लास, 12 हजार रुपये और एक चेकबुक बरामद हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed