Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News ›   Dholpur: Land Dispute Triggers Violent Clash Between Two Groups, 12 Injured Including Women and Children

धौलपुर में पत्थर घड़ी को लेकर खूनी संघर्ष: लाठी-भाटा जंग में महिला और बच्चों समेत एक दर्जन लोग घायल

Thu, 12 Nov 2026 02:41 PM IST
धौलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: धौलपुर ब्यूरो Updated Thu, 12 Nov 2026 02:41 PM IST
सार

गढ़ी चटोला गांव में खेत में पत्थर गढ़ी के काम को लेकर दो पक्ष के बीच लाठी-भाटा जंग हो गई, जिसमें महिला और बच्चों समेत करीब 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है और फरार हमलावरों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Dholpur: Land Dispute Triggers Violent Clash Between Two Groups, 12 Injured Including Women and Children
अस्पताल में भर्ती घायल

विस्तार

सैपऊ थाना क्षेत्र के गढ़ी चटोला गांव में गुरुवार को दो पक्षों में पत्थर घड़ी को लेकर लाठी भाटा जंग हो गई। दोनों तरफ से हुए खूनी संघर्ष में एक पक्ष के करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिसमें महिला और बच्चे भी शामिल हैं। मामले की खबर मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हमलावरों की  तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस थाने के सहायक उपनिरीक्षक वीरभान सिंह ने बताया घड़ी चटोला गांव में गुरुवार को निरंजन कुशवाहा और मुकेश कुशवाहा के मध्य विवाद हुआ था। निरंजन पक्ष के लोग खेतों में पत्थर घड़ी का काम कर रहे थे, इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग विरोध करने पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच तू तू में में हुई और इसके बाद दोनों पक्ष के लोग लाठी डंडे लेकर आमने-सामने हो गए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, तीन की मौत; स्टेपनी बदलते समय तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा
विज्ञापन
विज्ञापन


इस लाठीभाटा जंग में जयपाल पुत्र निरंजन, श्रीकांत पुत्र निरंजन, लवकुश पुत्र वलवीर, पप्पी पत्नी वलवीर, अनीता पत्नी नेतराम, निरंजन पुत्र हरिसिंह, साधना पुत्री निरंजन, अमरेश पत्नी बनवारी, राखी पुत्री बनवारी, वलवीर पुत्र हरी सिंह, नेतराम पुत्र हरि सिंह ,वनवारी पुत्र हरि सिंह घायल हो गए। सभी घायलों को सैपऊ राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है। मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर हमला पक्ष के लोग पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही फरार हो गए। पुलिस आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
 

अस्पताल में भर्ती घायल

अस्पताल में भर्ती घायल

 

अस्पताल में भर्ती घायल

अस्पताल में भर्ती घायल

 

अस्पताल में भर्ती घायल

अस्पताल में भर्ती घायल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed