{"_id":"6a6dea234973a5ab76090632","slug":"video-a-plantation-drive-was-conducted-in-talwara-under-the-instructions-of-dfo-kulraj-singh-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"डीएफओ कुलराज सिंह के निर्देश पर तलवाड़ा में चला पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएफओ कुलराज सिंह के निर्देश पर तलवाड़ा में चला पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
कंडी क्षेत्र के ब्लाक तलवाड़ा में पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से वन्यजीव विभाग द्वारा व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया गया। डीएफओ वाइल्डलाइफ होशियारपुर कुलराज सिंह के दिशा-निर्देशों के अनुसार वन रेंज अधिकारी (वाइल्डलाइफ) दसूहा हरजिंदर सिंह के नेतृत्व में तलवाड़ा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान में एनजीओ नेशनल यूथ डिपार्टमेंट सेंटर, तलवाड़ा का भी विशेष सहयोग रहा।
अभियान के दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रजातियों के करीब 20 पौधे लगाए गए तथा लोगों को निःशुल्क पौधे वितरित कर उन्हें अपने घरों, खेतों, विद्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पौधारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि इसे जन आंदोलन का रूप देने का प्रयास किया जा रहा है ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और संतुलित पर्यावरण मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।