{"_id":"6af5c513cf9d7909db06b804","slug":"video-264-cases-of-stubble-burning-reported-in-moga-action-underway-against-50-farmers-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में पराली जलाने के 264 मामले आए सामने, 50 किसानों पर कार्रवाई की प्रक्रिया जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में पराली जलाने के 264 मामले आए सामने, 50 किसानों पर कार्रवाई की प्रक्रिया जारी
मोगा जिले में पराली जलाने के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिले में अब तक पराली जलाने के 264 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, वायु प्रदूषण की बात करें तो वीरवार शाम 4 बजे मोगा का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 306 दर्ज किया गया। पराली जलाने का सिलसिला लगातार जारी रहने के कारण वायु गुणवत्ता पर भी असर पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, अब तक 50 किसानों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। पर कोई भी किसान पर कोई भी एफ आई आर दर्ज नहीं हुआ न ही रेड एंट्री जारी किया।
वहीं, इस मामले में एडीसी जसपिंदर सिंह ने बताया कि मोगा जिले में पराली जलाने के मामले 200 के पार पहुंच चुके हैं। इनमें से करीब 50 किसानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है, जबकि अन्य मामलों में भी जांच और कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पराली जलाने वाले सभी किसानों के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से लगातार किसानों को जागरूक किया जा रहा है और उन्हें आधुनिक मशीनरी का इस्तेमाल कर पराली का उचित प्रबंधन करने की अपील की जा रही है, ताकि पराली को आग लगाने से रोका जा सके। एडीसी ने दावा किया कि इस बार पिछले वर्षों के मुकाबले मोगा जिले में पराली जलाने की घटनाएं काफी कम हुई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।