{"_id":"6af56bd575264ffe4500b59b","slug":"video-solan-pensioners-protest-outside-dc-office-assembly-gherao-on-november-19-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"लंबित मांगों को लेकर सोलन में पेंशनरों का धरना शुरू, 19 नवंबर को करेंगे विधानसभा का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित मांगों को लेकर सोलन में पेंशनरों का धरना शुरू, 19 नवंबर को करेंगे विधानसभा का घेराव
Ankesh Dogra
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:03 PM IST
Link Copied
लंबित मांगों को लेकर पेंशनरों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में पेंशनर एसोसिएशन ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने सोलन में उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। 12 से 17 नवंबर तक चलने वाले इस धरने में विभिन्न विभागों के पेंशनर एसोसिएशन के बैनर तले अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद कर रहे हैं।
धरने पर बैठे पेंशनरों ने कहा कि उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन अब तक सरकार की ओर से उन्हें पूरा करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इसी कारण उन्हें धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि उपायुक्त कार्यालय के बाहर 12 से 17 नवंबर तक धरना जारी रहेगा। इसके बाद 19 नवंबर को पेंशनर विधानसभा का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के पेंशनर अपनी मांगों को लेकर इस आंदोलन में शामिल होंगे।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि आईएएस लॉबी और स्वयंभू नेता मुख्यमंत्री तथा अन्य मंत्रियों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पेंशनरों की मांगों पर सरकार को गंभीरता से निर्णय लेना चाहिए, ताकि उन्हें बार-बार आंदोलन का रास्ता न अपनाना पड़े।
पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं तो पेंशनर परिवार सहित सड़कों पर उतरकर धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने सरकार से लंबित मांगों का शीघ्र समाधान करने की मांग उठाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।