{"_id":"6af57b207a80d82d840d1145","slug":"video-solan-water-crisis-congress-targets-municipal-corporation-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन में पेयजल किल्लत पर सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा समर्थित नगर निगम पर लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन में पेयजल किल्लत पर सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा समर्थित नगर निगम पर लगाए आरोप
Ankesh Dogra
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:08 PM IST
Link Copied
शहर में पेयजल किल्लत को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। एक ओर शहर के लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक दल एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं।
कांग्रेस शहरी अध्यक्ष पुनीत शर्मा ने सोलन में पत्रकारवार्ता कर कहा कि शहर में लगातार पेयजल किल्लत बनी हुई है। लोगों को पांच से सात दिन बाद भी पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थित नगर निगम समस्या का समाधान करने के बजाय कांग्रेस पर दोषारोपण कर रहा है।
पुनीत शर्मा ने कहा कि पेयजल किल्लत को लेकर उन्होंने जलशक्ति विभाग के अधिकारियों से बातचीत की है। उनके अनुसार, विभाग का दावा है कि पिछले कई दिनों से शहर को पर्याप्त पानी की सप्लाई दी जा रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बावजूद नगर निगम लोगों तक पर्याप्त पानी पहुंचाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। शर्मा ने कहा कि शहर की जनता पेयजल संकट का सामना कर रही है, लेकिन समस्या के समाधान के बजाय राजनीतिक बयानबाजी की जा रही है।
शहर में पेयजल किल्लत को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं। कांग्रेस ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। वहीं, इस बयान पर भाजपा या नगर निगम की प्रतिक्रिया उपलब्ध नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।