{"_id":"6af564da6eaf961bac06f62e","slug":"video-solan-weather-forecast-rain-expected-for-next-five-days-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन में मौसम ने बदली करवट, आसमान में छाए बादल; अगले पांच दिन बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन में मौसम ने बदली करवट, आसमान में छाए बादल; अगले पांच दिन बारिश के आसार
Ankesh Dogra
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:34 PM IST
Link Copied
जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। आसमान में हल्के बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है। मौसम के बदले मिजाज के चलते लोगों को फिर से ठंड का सामना करना पड़ रहा है। आसमान में बादल देखकर जिले के कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना भी जताई जा रही है।
नौणी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को जिले के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा अगले पांच दिनों तक भी जिले के कुछ क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। बारिश होने से तापमान में और गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड का असर बढ़ने के आसार हैं।
इससे पहले दिन के समय तेज धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी। लोगों को दिन में ठंड से कुछ राहत मिल रही थी, लेकिन अब मौसम बदलने और आसमान में बादल छाने से फिर से ठंड महसूस होने लगी है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। ऐसे में जिले के लोगों को अगले कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।