Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
Akhilesh should apologize for 1990 action Before coming to Ayodhya resolution passed in meeting of Sant Samaj
{"_id":"6af57530a9ed45503809e97f","slug":"video-akhilesh-should-apologize-for-1990-action-before-coming-to-ayodhya-resolution-passed-in-meeting-of-sant-samaj-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या आने से पहले 1990 की कार्रवाई पर माफी मांगें अखिलेश, संत समाज की बैठक में प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या आने से पहले 1990 की कार्रवाई पर माफी मांगें अखिलेश, संत समाज की बैठक में प्रस्ताव पारित
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को प्रस्तावित अयोध्या दौरे को लेकर संत समाज ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। संत समाज की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर मांग की गई कि अखिलेश यादव रामजन्मभूमि, हनुमानगढ़ी और अन्य धार्मिक स्थलों पर दर्शन करने आने से पहले 30 अक्तूबर और दो नवंबर 1990 को कारसेवकों पर हुई पुलिस कार्रवाई के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें या घटना पर खेद जताएं।
मणिरामदास की छावनी में हुई संत समाज की बैठक में शासन से मांग की गई कि यदि अखिलेश यादव माफी नहीं मांगते हैं तो उनका अयोध्या दौरा प्रतिबंधित किया जाए, ताकि शांति व्यवस्था प्रभावित न हो और संतों तथा सनातन धर्मावलंबियों की भावनाएं आहत न हों।
जगद्गुरु रामदिनेशाचार्य ने कहा कि जो राम और कृष्ण का नहीं है, संत समाज भी उसका नहीं है। यदि अखिलेश यादव वास्तव में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए आ रहे हैं तो उन्हें अपने पुराने रुख पर सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण देना चाहिए।
श्रीरामबल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास ने कहा कि अखिलेश यादव यदि सच्चे यदुवंशी हैं तो मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि के लिए भी आगे आएं। इस काम में संत समाज उनका साथ देगा। 1990 में कारसेवकों पर हुई कार्रवाई और उसे सही ठहराने वाले बयानों से सनातन समाज की भावनाएं आहत हैं।
महंत वैदेही बल्लभ शरण ने कहा कि यदि अखिलेश यादव माफी नहीं मांगते या खेद नहीं जताते हैं तो उनके अयोध्या दौरे को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सनातन समाज के मतदाताओं को आकर्षित करने की राजनीतिक कोशिश माना जाएगा। आगे की रणनीति परिस्थितियों के अनुसार तय की जाएगी।
बैठक में महंत कमल नयन दास, महंत रामशरण दास, अर्जुनदेवाचार्य, कुपालु रामभूषण दास, महंत रामदास, महंत करुणानिधान शरण, महंत बृजमोहन दास, महंत मनीष दास समेत सैकड़ों संत और धर्माचार्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।