{"_id":"6af5699a75b8eeebb3015cec","slug":"video-himachal-pensioners-protest-in-chamba-over-pending-dues-and-da-arrears-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"लंबित देनदारियों को लेकर चंबा में पेंशनरों की रोष रैली, 19 नवंबर को धर्मशाला में करेंगे विधानसभा का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित देनदारियों को लेकर चंबा में पेंशनरों की रोष रैली, 19 नवंबर को धर्मशाला में करेंगे विधानसभा का घेराव
Ankesh Dogra
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:54 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से पेंशनरों की लंबित वित्तीय देनदारियों का भुगतान नहीं किए जाने के विरोध में वीरवार को हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति की जिला इकाई चंबा ने रोष रैली निकाली। जिला भर से पहुंचे पेंशनरों ने होटल इरावती से उपायुक्त कार्यालय के मुख्य द्वार तक रैली निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद सभी पेंशनर उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए।
समिति के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित इस आंदोलन में बड़ी संख्या में पेंशनरों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से लंबित वित्तीय देनदारियों और महंगाई भत्ते की बकाया किस्तों का जल्द भुगतान करने की मांग उठाई।
समिति के जिला समन्वयक डॉ. डीके सोनी ने कहा कि प्रदेश सरकार पेंशनरों की मांगों को लेकर ढुलमुल रवैया अपना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लंबित वित्तीय देनदारियों का भुगतान टुकड़ों में और अपनी मर्जी से कर रही है। पेंशनरों के एरियर का भुगतान करने में भी आनाकानी की जा रही है।
डॉ. सोनी ने कहा कि वर्ष 2023 से महंगाई भत्ते का एरियर लंबित है। इसके अलावा महंगाई भत्ते की पांच किस्तों का भुगतान भी अभी तक नहीं किया गया है। इससे पेंशनरों में सरकार के प्रति रोष बढ़ रहा है।
उन्होंने मांग की कि सरकार पेंशनरों की सभी लंबित वित्तीय देनदारियों का एकमुश्त भुगतान करे और महंगाई भत्ते की बकाया किस्तें जल्द जारी करे।
डॉ. डीके सोनी ने बताया कि समिति के निर्णय के अनुसार 12 से 17 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक उपायुक्त कार्यालय के बाहर क्रमिक धरना दिया जाएगा।
इसके बाद 19 नवंबर को धर्मशाला में विधानसभा का घेराव किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने पेंशनरों की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।