{"_id":"6af5769c3414188f8c07cac6","slug":"video-major-crackdown-on-illegal-mining-in-pathankot-3-poclain-machines-seized-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 3 पोकलेन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 3 पोकलेन जब्त
पठानकोट के सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध खनन के खिलाफ माइनिंग विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान तीन पोकलेन मशीनें और दो टिप्पर कब्जे में लिए गए। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन स्टोन क्रशर मालिकों और एक अन्य चालक समेत कुछ आरोपी मौके से फरार हो गए।
पहली कार्रवाई गांव मैरा कलां की राजस्व सीमा से बाहर झुंबर-तरफ-नरोट क्षेत्र स्थित गुरु जी स्टोन क्रशर पर की गई। थाना तारागढ़ के एएसआई गुरजीत सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें क्रशर पर अवैध खनन होने की सूचना मिली। उन्होंने इसकी जानकारी माइनिंग विभाग के जेई वरुण काटल को दी। इसके बाद जेई वरुण काटल और जेई लवप्रीत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
जांच के दौरान पुलिस ने देखा कि एक व्यक्ति पोकलेन मशीन से खुदाई कर रहा था, जबकि दो अन्य टिप्परों में खनन सामग्री भरकर ले जा रहे थे। पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन तीन लोगों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पोकलेन चालक विक्रमजीत निवासी गांव माजरा, जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश), टिप्पर चालक अंजीत कुमार निवासी जिला मोतिहारी (बिहार) और गंगा बहादुर निवासी जिला उदयपुर (नेपाल) के रूप में हुई है। वहीं, क्रशर मालिक सरबजीत सिंह निवासी दतियाल, पठानकोट फरार हो गया।
पारस और शिवा क्रशर पर भी छापेमारी
दूसरी कार्रवाई बकनौर रेलवे फाटक के नजदीक की गई। एएसआई निर्मलजीत सिंह ने पुलिस टीम के साथ जांच के दौरान पारस क्रशर के मालिक किशन ओबराय और शिवा क्रशर के मालिक गौरव पर निर्धारित सीमा से अधिक गहराई तक खुदाई करवाने का आरोप पाया।
पुलिस ने पारस क्रशर पर छापेमारी कर पोकलेन मशीन के चालक जितेंद्र कुमार उर्फ गनी निवासी गांव मल्लियां, जिला गुरदासपुर को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, क्रशर मालिक किशन ओबराय निवासी पटेल चौक मौके से फरार हो गया।
इसके बाद पुलिस ने शिवा क्रशर पर भी दबिश दी और वहां से कोबेल्को कंपनी की पोकलेन मशीन कब्जे में ली। मशीन का चालक मौके से फरार हो गया। क्रशर मालिक गौरव निवासी मुकेरियां, जिला होशियारपुर बताया गया है।
खनन विभाग करेगा खुदाई की गहराई की जांच
माइनिंग विभाग के अधिकारी जसप्रीत ग्रेवाल के मुताबिक, विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर खुदाई की गहराई की जांच करेगी। पुलिस ने अवैध खनन से जुड़े दोनों मामलों में थाना तारागढ़ में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जबकि फरार क्रशर मालिकों और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।