Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Havoc caused by a speeding car on Amritsar's Batala Road: Collided with several vehicles, including an auto-rickshaw; many injured.
{"_id":"6a6d86181ade0bbe7f02bee6","slug":"video-havoc-caused-by-a-speeding-car-on-amritsars-batala-road-collided-with-several-vehicles-including-an-auto-rickshaw-many-injured-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर के बटाला रोड पर तेज रफ्तार कार का कहर: ऑटो समेत कई वाहनों को मारी टक्कर, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर के बटाला रोड पर तेज रफ्तार कार का कहर: ऑटो समेत कई वाहनों को मारी टक्कर, कई घायल
अमृतसर के बटाला रोड स्थित जो़डिएक शोरूम के पास पिलर नंबर 106 के निकट शनिवार को एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार दो महिलाएं, एक बच्चा और चालक घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सफेद रंग की कार करीब 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आ रही थी। लोगों का आरोप है कि चालक शराब के नशे में था। बताया गया कि कार ने पहले एक ऑटो को जोरदार टक्कर मारी, जिसके बाद अनियंत्रित होकर चार से पांच अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। अंत में कार पलट गई, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को कार से बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि वह लोगों और अस्पताल में डॉक्टरों के साथ भी अभद्र व्यवहार करता रहा। हालांकि चालक के नशे में होने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
घटना के बाद यह भी चर्चा रही कि दुर्घटनाग्रस्त कार पर पंजाब सरकार की लाल नंबर प्लेट लगी हुई थी। इस संबंध में पुलिस अधिकारी गुरनाम सिंह ने कहा कि वाहन के सरकारी होने या चालक के नशे में होने की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही की जाएगी। उन्होंने बताया कि पीड़ितों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।